Hamirpur रक्त की जांच में नशे के आदी पाए गए चार युवा

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

सलौणी/बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत नशे की रोकथाम के लिए की गई जांच में चार युवा के नशे का आदी होने की पुष्टि हुई है। 27 मई 2025 को ड्रग टेस्टिंग किट में तीन युवाओं के रक्त नमूनों की जांच रिपोर्ट आरएफएसएल लैब मंडी से आ गई। जांच में अविनाश कपिल, अंकित कटोच और मनोज कुमार नशे का आदी पाए गए।

नशे के दलदल में खींच ले गया मानसिक तनाव, जानें- नशा मुक्ति केंद्र से भागी  चार युवतियों की कहानी - Mental stress dragged girls into swamp of  intoxication know story of girls

इसी तरह, 2 जून 2025 को ड्रग टेस्टिंग किट में पॉजिटिव पाए गए राकेश कुमार की रिपोर्ट भी पुलिस के पास पहुंच गई। इसमें भी युवक नशे का आदी पाया गया। इन चारों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ लगातार अभियान चलाया है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्थानीय युवाओं से अपील की है कि नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहें, ताकि अपने और समाज के भविष्य को सुरक्षित बना सकें।

 

सबसे ज्यादा पड़ गई