HP TET 2025: एचपी स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तारीखों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार 10 सितंबर 2025 से आवेदन कर सकते हैं और बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।

विस्तार
HP TET November 2025 Registration: हिमाचल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) के एचपी स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HP TET) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जेबीटी टीईटी, शास्त्री टीईटी, टीजीटी (नॉन-मेडिकल) टीईटी, लैंग्वेज टीचर टीईटी, टीजीटी (आर्ट्स) टीईटी, टीजीटी (मेडिकल) टीईटी, पंजाबी टीईटी और उर्दू टीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बिना विलंब शुल्क के 30 सितंबर तक करें आवेदन
इस वर्ष नवंबर सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 10 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तक कर सकते हैं।उम्मीदवार HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और फोटोग्राफ/सिग्नेचर अपलोड करने होंगे।
एचपी टेट परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो प्राथमिक (प्राइमरी) और उच्च प्राथमिक (उपरी प्राथमिक) स्तर पर शिक्षक बनने के इच्छुक हैं। यह परीक्षा शिक्षकों की योग्यता और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य है।
परीक्षा तिथि
यह परीक्षा 02 नवंबर से 16 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।