Rituparna Sengupta: टाइम्स स्क्वायर की दुर्गा पूजा का नेतृत्व करेंगी रितुपर्णा सेनगुप्ता, बनीं ब्रांड एंबेसडर

Picture of admln

admln

SHARE:

सार

Times Square Durga Puja: न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर पर आयोजित होने वाली भव्य दुर्गा पूजा का नेतृत्व इस बार बंगाली अदाकारा रितुपर्णा सेनगुप्ता करेंगीं। उन्हें टाइम्स सक्वायर दुर्गा पूजा का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

Bengali actress Rituparna Sengupta named brand ambassador of Times Square Durga Puja in New York

विस्तार

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त हुई हैं। वे इस साल टाइम्स स्क्वायर पर होने वाली इस भव्य दुर्गा पूजा आयोजन का नेतृत्व करेंगी। बंगाली क्लब यूएसए ने यह एलान किया है।

कब होगा आयोजन?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बंगाली अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर दुर्गा पूजा का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। इस दुर्गा पूजा का आयोजन 1-2 अक्तूबर को होगा। इस पूजा का आयोजन बंगाली क्लब, अमेरिका द्वारा किया जा रहा है और यह वहां रहने वाले भारतीयों और अन्य राष्ट्रीयताओं के लोगों के लिए एक प्रमुख आकर्षण है।
आयोजकों ने क्या कहा?
चर्चित सिनेमा हस्ती रितुपर्णा सेनगुप्ता को दूसरी बार टाइम्स स्क्वायर दुर्गा पूजा का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया। आयोजकों ने हाल ही में एक बयान में कहा, ‘टाइम्स स्क्वायर दुर्गा पूजा 2025 की ब्रांड एंबेसडर के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री, नृत्यांगना, निर्माता, प्रतिभाशाली और खूबसूरत रितुपर्णा सेनगुप्ता को नियुक्त किया जाता है’। बंगाली क्लब के एक प्रवक्ता ने बताया कि टाइम्स स्क्वायर दुर्गा पूजा 2025 का आयोजन 1-2 अक्तूबर को किया जाएगा, क्योंकि अमेरिका में भारतीय प्रवासी वीकएंड में सभी धार्मिक अनुष्ठानों को पूरा करते हुए उत्सव का आयोजन करते हैं।

रितुपर्णा सेनगुप्ता ने जताई खुशी
पश्चिम बंगाल के मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने भी एक पुरस्कार समारोह के दौरान इस खबर की पुष्टि की, जहां रितुपर्णा सेनगुप्ता भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा, ‘हमारी सम्मानित अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता टाइम्स स्क्वायर दुर्गा पूजा में पश्चिम बंगाल का चेहरा होंगी। यह हर कोलकातावासी, हर बंगाली और हर भारतीय के लिए गर्व की बात है’। वहीं, अभिनेत्री रितुपर्णा ने कहा कि वे बेहद सम्मानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘दुर्गा पूजा का विषय और उसके उत्सव के दृश्य बंगाली फिल्मों के साथ-साथ अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी महत्वपूर्ण तरीके से दिखाए जाते हैं’।

admln
Author: admln