Jolly LLB 3: आ गया ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर, इस बार कोर्ट में मजा और बहस होगी तीन गुना

Picture of admln

admln

SHARE:

सार

Jolly LLB 3 Trailer Release: फैंस का इंतजार खत्म हुआ और उत्सुकता बढ़ गई है। क्योंकि ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रलेर सामने आ गया है। इस बार इस कोर्ट रूम ड्रामा में अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक साथ नजर आएंगे।

Akshay Kumar Arshad Warsi Starrer Jolly LLB 3 Trailer Release This It Is Too Hilarious And Funny

विस्तार

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस की फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

 

19 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अम्रता राव और संजय मिश्रा सरीखे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

पहली बार एक साथ नजर आएंगे दोनों जॉली
‘जॉली एलएलबी 3’ इस कोर्ट रूम ड्रामा फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त है। इससे पहले फिल्म के दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं। पहले पार्ट में जहां अरशद वारसी जॉली बने थे, जो मेरठ से आता है। जबकि दूसरे पार्ट ‘जॉली एलएलबी 2’ में अक्षय कुमार जॉली के किरदार में नजर आए थे। यह जॉली कानपुर से आता है। अब फिल्म के तीसरे पार्ट में दोनों ही जॉली पहली बार एकसाथ नजर आएंगे।

admln
Author: admln