Bihar News: थानेदार के फर्जी हस्ताक्षर से 11.53 लाख का पेट्रोल-डीजल गबन, पंपकर्मी पर FIR

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

मुजफ्फरपुर जिले में फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि मनियारी थानेदार के फर्जी हस्ताक्षर कर पेट्रोल पंप से लाखों रुपये का पेट्रोल-डीजल गबन किया गया।

Bihar News : Patna Bihar Police Suspension Order By Ips Awakash Kumar Ssp  Patna - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar Police:चार पुलिसकर्मी सस्पेंड,  एक की नौकरी गई; पटना एसएसपी ने क्यों की कार्रवाई, जानकर सुधर जाएगी पुलिस

यह मामला सदर थाना क्षेत्र के दिघरा स्थित पेट्रोल पंप का है। पंप मालिक अविनाश चंद्र ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उनकी शिकायत पर पंप के स्टाफ अंकित कुमार उर्फ धीरज कुमार, निवासी महमदपुर आलम, थाना मनियारी, के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

आरोप है कि अंकित ने मनियारी थानेदार के फर्जी हस्ताक्षर कर कूपन जारी किया और उसके आधार पर 11 लाख 53 हजार रुपये का पेट्रोल-डीजल गबन कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj