Congress: ‘देश को उनके बोलने का इंतजार’, उपराष्ट्रपति चुनाव के बीच कांग्रेस ने धनखड़ की चुप्पी पर उठाए सवाल|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

जयराम रमेश ने लिखा कि ‘मोदी सरकार द्वारा किसानों की घोर उपेक्षा और सत्ता में बैठे लोगों के अहंकार से पैदा खतरों आदि पर अपनी चिंता व्यक्त करने के बाद धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।’

congress question jagdeep Dhankar silence nation waits for him to speak out amid vice president election

विस्तार

मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की चुप्पी पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति ने बीते 50 दिनों से असामान्य चुप्पी साधी हुई है और देश उनके बोलने का इंतजार कर रहा है। बीती जुलाई में जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद ही आज फिर से उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है|

‘देश धनखड़ के बोलने का इंतजार कर रहा’

सचिन पायलट ने पूछा- कहां हैं जगदीप धनखड़?
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी जगदीप धनखड़ की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि, ‘उपराष्ट्रपति चुनाव क्यों हो रहे हैं? पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कहां हैं? एनडीए को चुनावों में अपना बहुमत साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, क्योंकि भारतीय गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी बहुत मजबूत हैं। मुझे उम्मीद है कि नतीजे हमारे पक्ष में होंगे।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA