Seat Ka Samikaran: पिछले चुनाव में इस सीट पर अनिल ने लगाई मांझी की ‘नैया’ पार, ऐसा है टिकारी का इतिहास|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात  टिकारी विधानसभा सीट की करेंगे। इस सीट पर मौजूदा समय में जीतनराम मांझी की पार्टी ‘हम’ के अनिल कुमार विधायक हैं।

Bihar Assembly Election Tikari  Constituency Anil Kumar Abhay Kushwaha ,jdu, ham

विस्तार

बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच बिहार में चुनाव से पहले ही सियासी हलचल देखने को मिल रही है। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज टिकारी सीट की बात करेंगे। इस सीट पिछले तीन चुनाव में से दो चुनाव में जदयू को जीत मिली है।

बिहार के 38 जिलें में से एक जिला गया भी है। गया जिला चार अनुमंडल और 24 ब्लॉक में बंटा है। जिले में दस विधानसभा सीटें हैं। इनमें गरुआ, शेरघाटी, इमामगंज (एससी), बाराचट्टी (एससी), बोधगया (एससी) ,गया टाउन, टिकारी, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज शामिल हैं। आज सीट का समीकरण में टिकारी सीट की बात करेंगे। यह सीट पहली बार 2010 के विधानसभा चुनाव में अस्तित्व में आई।

2010: जदयू को मिली जीत 

  • 2010 के विधानसभा चुनाव में टिकारी सीट से जदयू के अनिल कुमार को जीत मिली। उन्होंने राजद के बागी कुमार वर्मा को 18,541 वोट से हराया। अनिल कुमार को 67,706 वोट मिले। वहीं, बागी कुमार को 49,165 वोट मिले।
  • 2015 के चुनाव में अनिल कुमार ने हम पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा। हालांकि उन्होंने हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में जदयू के अभय कुमार सिन्हा ने 31,813 वोट से जीत दर्ज की। अभय सिन्हा को कुल 86,975 वोट मिले। वहीं, अनिल कुमार को 55,162 वोट से संतोष करना पड़ा। मौजूदा समय में अभय सिन्हा औरंगाबाद सीट से राजद के सांसद हैं।

 

2020: अनिल कुमार को मिली जीत 

2020 के चुनाव में हम के अनिल कुमार ने 2,630 वोट से जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस के सुमंत कुमार दूसरे नंबर पर रहे। अनिल कुमर को कुल 70,359 वोट मिले। सुमंत कुमार को 67,729 वोट मिले। अनिल कुमार बिहार सरकार में मंत्री भी रहे चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने फरवरी 2005 और अक्तूबर 2005 के चुनाव में कोंच सीट से जीत दर्ज की।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई