Ambala News: स्कॉर्पियो कार की चपेट में आकर बाइक सवार तीन घायल

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

Bike Riding Couple Died After Being Hit By Scorpio In Sadhaura Of  Yamunanagar, Police Registered A Case - Amar Ujala Hindi News Live -  Haryana:यमुनानगर के साढौरा में स्कॉर्पियो की टक्कर से

अंबाला। दौदपुर बस अड्डा के निकट स्कॉर्पियो कार की चपेट में आकर बाइक सवार तीन घायल लोग घायल हो गए। शिकायतकर्ता भुडंगपुर गांव निवासी राजवीर ने बताया कि वह राजमिस्त्री है। 5 सितंबर को वह बाइक पर बेटे सागर, भतीजे दिलजान के साथ नन्यौला गांव जा रहा था। रास्ते में दौदपुर बस अड्डा पर पहुंचे तो गांव के एक युवक ने बताया कि आगे बाइक सड़क पर पानी खड़ा है। तभी एक स्कॉर्पियों कार ने आते ही टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात स्कॉर्पियो चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

अंबाला। नारायणगढ़ के बरौली मोड पर 29 अगस्त को बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मारने वाले क्रेटा चालक पर मामला दर्ज हो गया। नारायणगढ़ थाना पुलिस को दी तहरीर में मीरपुर कोटला गांव निवासी विवेक ठाकुर ने बताया कि वह अपने दोस्त हेमराज के साथ 29 अगस्त को बाइक पर सवार होकर नारायणगढ़ जा रहा था, तभी बरौली मोड पर कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया था। उपचार के लिए दोनों को पंचकूला सेक्टर-6 भेज दिया गया था। तबीयत में सुधार होने के बाद शिकायत दी।

अंबाला। सिटी के मनमोहन नगर के निकट एक कंपनी की निर्माणाधीन साइट से लाखों का सरिया व अन्य सामान चोरी हो गया। बलदेव नगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता दिल्ली निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह केबीजी इंजीनियर्स कंपनी में साइट इंचार्ज है। उनकी कंपनी सिटी के मनमोहन नगर के पास निर्माण कार्य कर रही है। पिछले कई दिनों से अज्ञात बिल्डिंग का सामान सरिया, स्ट्रीट प्लेट, लोहे के चैनल आदि चोरी कर रहे थे। कई बार चोरी हो चुकी है। अभी तक उनकी साइट से छह क्विंटल सरिया सहित हजारों का सामान चोरी हो चुका है।

सबसे ज्यादा पड़ गई