Bhupen Hazarika: शुरू हुआ भूपेन हजारिका का जन्म शताब्दी समारोह, पीएम मोदी और सीएम हिमंता ने किया याद

Picture of admln

admln

SHARE:

सार

PM Modi On Bhupen Hazarika: गीतकार-गायक भूपेन हजारिका की आज जयंती है। वह 8 सितंबर 1926 को असम में पैदा हुए। उन्होंने पहले असमिया भाषा में गाने गाए, इसके बाद हिंदी में कई बेहतरीन गाने गाए।

PM Modi Pays tribute to Bhupen Hazarika on his birth anniversary

विस्तार

गीतकार-गायक भूपेन हजारिका की आज जयंती है। वह 8 सितंबर 1926 को असम में पैदा हुए। उन्होंने पहले असमिया भाषा में गाने गाए, इसके बाद हिंदी में कई बेहतरीन गाने गाए। उनकी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद किया है और श्रद्धांजलि दी है। असम में उनकी जयंती के मौके पर एक बड़ा आयोजन हो रहा है।

शुरू हुआ जन्म शताब्दी समारोह
भूपेन हजारिका का साल भर चलने वाला जन्म शताब्दी समारोह सोमवार से शुरू हो गया। असम सरकार और विभिन्न अन्य संगठन इस महान गायक को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। रविवार को बोबीता शर्मा द्वारा निर्देशित 65 मिनट लंबी डॉक्यूमेंट्री ‘भूपेन दा अनकट’ रिलीज की गई। इसमें भूपेन हजारिका के जीवन के बारे में दिखाया गया है।
50 हजार लोगों ने पढ़ी कविता
रविवार को सुबह ‘असोम अबृति अरु संस्कृति परिषद’ की तरफ से भूपेन हजारिका के लिए एक पहल की गई। इसके तहत ‘मृत्यु जिनार गान, एटा गान सेस होल’ कविता का पाठ करने के लिए सुबह 11.31 बजे पूरे राज्य में लगभग 50,000 लोग एकत्र हुए। तेजपुर, जहां हजारिका ने काफी समय बिताया था, में 300 से ज्यादा लोग एक साथ कविता पाठ करने के लिए जमा हुए। राज्य के 32 जिलों में भी ऐसा ही एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की तारीफ
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हजारिका सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सरमा ने कहा ‘हमारे प्रिय भूपेन दा के जन्मशती समारोह की शुरुआत में बस एक दिन बाकी है। उनका जीवन और समय अपने आप में एक मिसाल है। असम और भारत के प्रति उनका प्रेम सभी के लिए प्रेरणादायी है।’
पीएम मोदी ने लिखा नोट
पीएम मोदी ने लिखा ‘आज 8 सितंबर है। यह दिन उन लोगों के लिए बहुत खास है जो भारतीय संस्कृति और संगीत को पसंद करते हैं। यह असम के मेरे भाई और बहनों के लिए खास है। आज डॉ. भूपेन हजारिका की जयंती है। वह भारत की सबसे असाधारण आवाजों में से एक हैं। इस वर्ष उनके जन्म शताब्दी समारोह की शुरुआत हो रही है।’
admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई