CSIR NET Cut-off 2025 OUT: सीएसआईआर ने जून सत्र की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा का श्रेणीवार कटऑफ जारी कर दिया है। कुछ विषयों में क्वालिफाइंग मार्क्स बढ़ा दिए गए हैं, उम्मीदवार पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

विस्तार
CSIR NET Cut-off 2025: संयुक्त वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने सीएसआईआर नेट जून 2025 सत्र के लिए श्रेणीवार कटऑफ जारी कर दिए हैं। मानव संसाधन विकास समूह (HRDG) ने सभी विषयों और श्रेणियों के अनुसार न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स की लिस्ट जारी की है।
सीएसआईआर नेट जून 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद योग्य उम्मीदवारों की रोल नंबर सूची आधिकारिक वेबसाइट csirhrdg.res.in पर अपलोड कर दी गई है। इसका परिणाम 20 अगस्त को जारी किया गया था।