Lucknow News: सिविल अस्पताल में चेन लूट की कोशिश

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

सचिवालय के अपर निजी सचिव की पत्नी से चेन लूट - Tarun Mitra

लखनऊ। सिविल अस्पताल में सोमवार दोपहर बाराबंकी के नबीगंज की सकीना ने उसकी चेन लूटने की कोशिश कर रही महिला को पकड़ा। हजरतगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया।

सकीना के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे वह अस्पताल में भर्ती भाई को देखने पहुंची थीं। भीड़ के बीच अचानक उन्हें लगा कि कोई उनकी चेन निकालने का प्रयास कर रहा है। उसका हाथ पकड़कर वह पीछे मुड़ीं तो देखा कि एक महिला थी। उसने गलती से हाथ उनके गले तक जाने की बात कही। सकीना ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक आरोपी महिला ने अपना नाम हेमा शर्मा बताया है। उससे पूछताछ जारी है।

 

 

सबसे ज्यादा पड़ गई