Reality Ranis of the Jungle: 12 रानियां-एक सिंहासन, रियलिटी रानी ऑफ द जंगल के दूसरे सीजन का प्रोमो रिलीज

Picture of admln

admln

SHARE:

सार

Promo: रियलिटी रानी ऑफ द जंगल का दमदार प्रोमो कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है, जिसमें राखी सावंत के साथ कई सेलेब्स की झलक दिखाई दी। जानिए कब शुरू होगा शो…

Promo Of Reality Ranis of the Jungle Season 2 released host by varun sood See Details inside

विस्तार

डिस्कवरी जल्द ही अपना रियलिटी शो Reality Ranis of the Jungle का सीजन 2 लेकर आ रहा है। जिसके प्रोमो में इस शो के कंटेस्टेंट्स की झलक ने यूजर्स को बेताब कर दिया है। जानिए कब और कहां देख सकेंगे यह शो…

कब शुरू होगा शो
डिस्कवरी चैनल ने इंस्टाग्राम पर Reality Ranis of the Jungle Season 2 का प्रोमो जारी किया है और साथ ही इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ’12 रानियां एक सिंहासन गठबंधन बनेंगे…पर टिकेंगे कितने? इस गेम में भरोसे की कोई गारंटी नहीं। क्योंकि हर मोड़ पर होगा धोखा। रियलिटी रानी ऑफ द जंगल सीजन 2 का प्रीमियर 22 सितंबर को सोम-शुक्र रात 9:30 बजे सिर्फ Discovery Channe lndia और discovery plus in पर आएगा।

 

शो के दमदार कंटेस्टेंस
इस शो को वरुण सूद होस्ट करेंगे, जिन्होंने इसका पहला सीजन भी होस्ट किया था। इस शो में इस बार अर्चना गौतम, भव्य सिंह जैसे सेलेब्स नजर आए। वहीं इस शो में कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत को देखकर कंटेस्टेंट्स से लेकर यूजर्स भी हैरान रह गए।
सेलेब्स के कमेंट्स
शो के इस सीजन के वीडियो पर कई सेलेब्स और यूजर्स ने जमकर कमेंट किए। पवित्रा पुनिया ने लिखा, ‘महिलाएं सीटी कौन बजा रही हैं?’, अर्चना गौतम ने लिखा, ‘आखिरकार लड़कियों, हम नई शुरुआत के लिए यहां हैं’, भव्य सिंह ने लिखा, ‘चलो मुझे ड्रामा से मारो’, एक यूजर ने लिखा, ‘डिस्कवरी चैनल, एमटीवी कब से बन गया?’, एक यूजर ने लिखा, ‘ट्रेलर बहुत ही अच्छा लग रहा है। शो शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है’, एक और यूजर ने लिखा, ‘अरे गजब राखी सावंत’, वहीं कई यूजर्स सिर्फ अर्चना लिखकर जता रहे हैं कि वह उनके लिए कितने खुश हैं।
admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई