Shakti Kapoor: ‘नंदू’ से लेकर ‘क्राइम मास्टर गोगो’ तक, यहां देखिए शक्ति कपूर के 10 यादगार किरदार

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

सार

Shakti Kapoor Birthday: ‘राजा बाबू’ के नंदू से लेकर ‘अंदाज अपना अपना’ के क्राइम मास्टर गोगो तक, शक्ति कपूर ने अपने करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जो लोगों को हमेशा याद रहेंगे। आज जानते हैं उनके प्रमुख 10 किरदारों के बारे में।

8 times Shakti Kapoor gave us iconic roles to remember – OTTplay

बहुत कम ही कलाकार ऐसे होते हैं जो विलेन से लेकर कॉमेडियन तक के किरदार करते हैं और हर किरदार में उतने ही जचते हों। उन्हें देखकर ऐसा लगता हो जैसे ये किरदार उन्हीं के लिए लिखा गया है। ऐसे ही एक चुनिंदा कलाकार हैं शक्ति कपूर। शक्ति कपूर का नाम लेते ही ‘नंदू सबका बंधू’ और ‘क्राइम मास्टर गोगो’ जैसे किरदार व डायलॉग सबके जेहन में आ जाते हैं। 3 सितंबर 1952 को जन्मे शक्ति कपूर ने अपने करियर में लगभग 700 से ज्यादा फिल्में की हैं।

इस दौरान उन्होंने खूंखार विलेन से लेकर रेपिस्ट, कॉमेडियन, दोस्त, सख्त पिता, अच्छा पिता, मामा-चाचा और पुलिस वाले तक के हर तरह के किरदार निभाए हैं। शक्ति कपूर ऐसे अद्भुत कलाकार हैं, जिन्होंने जितनी शोहरत एक विलेन के तौर पर पाई है, उतनी ही अपने कॉमेडी किरदारों के लिए भी पाई है। दिल्ली में सुनील कपूर के रूप में पैदा हुए शक्ति कपूर आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानते हैं उनके करियर के 10 यादगार किरदार।
Shakti Kapoor Birthday From Nandu To Crime Master Gogo Batuknath Here Is The Top 10 Iconic Characters Of Him

नंदू (राजा बाबू)
साल 1994 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म ‘राजा बाबू’ में शक्ति कपूर विलेन न बनकर कॉमेडी रोल में नजर आए थे। सफेद बनियान और नीले पाटला वाले अंडरवियर में लंबा सा नाड़ा लटकाए हुए नंदू का किरदार इतना मशहूर हुआ कि आज भी शक्ति कपूर जब कहीं भी जाते हैं, तो लोग उनसे ‘नंदू सबका बंधू’ वाले डायलॉग की सिफारिश जरूर करते हैं। फिल्म में उनका लुक और किरदार काफी मशहूर हुए थे। राजा बाबू का दोस्त नंदू शक्ति कपूर के करियर का सबसे यादगार और पसंदीदा किरदार है।

Shakti Kapoor Birthday From Nandu To Crime Master Gogo Batuknath Here Is The Top 10 Iconic Characters Of Him

क्राइम मास्टर गोगो (अंदाज अपना अपना)
‘क्राइम मास्टर गोगो नाम है मेरा, आंखें निकालकर गोटियां खेलता हूं’ फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में शक्ति कपूर का ये डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर बना रहता है। आमिर खान, सलमान खान और परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकारों के बीच में शक्ति कपूर ने क्राइम मास्टर गोगो के अपने किरदार से एक अलग छाप छोड़ी थी। फिल्म में उनके लुक, क्राइम मास्टर गोगो की अजीबोगरीब पोशाक और डायलॉग तक सबकुछ काफी पसंद किया गया था। इसीलिए फिल्म की रिलीज के 31 साल बाद भी क्राइम मास्टर गोगो का किरदार लोगों के दिलों में जिंदा है।

Shakti Kapoor Birthday From Nandu To Crime Master Gogo Batuknath Here Is The Top 10 Iconic Characters Of Him

बटुकनाथ (चालबाज)
श्रीदेवी, सनी देओल और रजनीकांत की फिल्म ‘चालबाज’ में शक्ति कपूर ने बटुकनाथ लल्लनप्रसाद मालपनी उर्फ बलमा का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका किरदार निगेटिव था, लेकिन अपने कॉमिक अंदाज से शक्ति कपूर ने इसे खास बना दिया। फिल्म में उनका डायलॉग ‘मैं एक नन्हा सा, प्यारा सा, छोटा सा बच्चा हूं’ काफी पसंद किया गया था।

Shakti Kapoor Birthday From Nandu To Crime Master Gogo Batuknath Here Is The Top 10 Iconic Characters Of Him

चुटिया (गुंडा)
साल 1998 में आई फिल्म ‘गुंडा’ आज भी मीम कल्चर की पहली पसंद है। फिल्म का एक-एक डायलॉग और किरदार मीम में इस्तेमाल किया जाता है। इस फिल्म में तुकबंदी वाले डायलॉग और किरदारों के अलग-अलग अजीबोगरीब नाम काफी मशहूर हुए। शक्ति कपूर ने फिल्म में ‘चुटिया’ का किरदार निभाया था। इसका डायलॉग ‘मेरा नाम है चुटिया, अच्छे-अच्छों की खड़ी कर देता हूं खटिया’ काफी हिट है। फिल्म में शक्ति कपूर का चोटी वाला लुक भी काफी पसंद किया गया। वैसे तो चुटिया का किरदार एक विलेन का है, लेकिन शक्ति कपूर ने अपने अंदाज से इसे थोड़ा फनी टच दिया है। 

Shakti Kapoor Birthday From Nandu To Crime Master Gogo Batuknath Here Is The Top 10 Iconic Characters Of Him

प्रसाद (बाप नंबरी बेटा दस नंबरी)
फिल्म ‘बाप नंबरी बेटा दस नंबरी’ में शक्ति कपूर कादर खान के साथ नजर आए थे। इस फिल्म की मुख्य भूमिका में ये ही दोनों कलाकार थे। शक्ति कपूर ने फिल्म में कादर खान के बेटे प्रसाद का किरदार निभाया था। यह किरदार शक्ति कपूर के यादगार किरदारों में से एक है। फिल्म में शक्ति कपूर का फनी अंदाज देखने को मिला था। फिल्म में उनका डायलॉग ‘ये दुनिया बड़ी गोल है उसके अंदर लंबा-चौड़ा होल है… हम दोनों का बहुत बड़ा रोल है’ काफी मशहूर हुआ था।

Shakti Kapoor Birthday From Nandu To Crime Master Gogo Batuknath Here Is The Top 10 Iconic Characters Of Him

कमलेश (तोहफा)
जितेंद्र, श्रीदेवी और जया प्रदा की फिल्म ‘तोहफा’ में शक्ति कपूर ने एक विलेन का किरदार निभाया था, जो मजाकिया भी था। इस फिल्म के लिए शक्ति कपूर को बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर नॉमिनेशन भी मिला था। फिल्म में उनका डायलॉग ‘आऊ लॉलिता’ इतना मशहूर हुआ कि ये शक्ति कपूर की पहचान बन गया।

Shakti Kapoor Birthday From Nandu To Crime Master Gogo Batuknath Here Is The Top 10 Iconic Characters Of Him

विक्रम सिंह (कुर्बानी)
साल 1980 में फिरोज खान, विनोद खन्ना और जीनत अमान की सुपरहिट फिल्म ‘कुर्बानी’ में शक्ति कपूर ने विक्रम सिंह नाम के विलेन का किरदार निभाया था। शक्ति कपूर का ये किरदार काफी हिट हुआ था।

Shakti Kapoor Birthday From Nandu To Crime Master Gogo Batuknath Here Is The Top 10 Iconic Characters Of Him

जिमी थापा (हीरो)
सुभाष घई द्वारा निर्देशित सुपरहिट फिल्म ‘हीरो’ में शक्ति कपूर ने जिमी थापा का किरदार निभाया है। यह एक विलेन का किरदार है। इसे शक्ति कपूर ने इतने अच्छे से निभाया है कि आज भी इस किरदार को लोग याद करते हैं।

Shakti Kapoor Birthday From Nandu To Crime Master Gogo Batuknath Here Is The Top 10 Iconic Characters Of Him

शक्ति गोपालदास (हिम्मतवाला)
जितेंद्र और श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म ‘हिम्मतवाला’ में शक्ति कपूर ने शक्ति गोपालदास का किरदार निभाया है। यह किरदार उनके यादगार विलेन के किरदारों में से एक है। फिल्म में शक्ति कपूर के अभिनय को काफी पसंद भी किया गया था।

Shakti Kapoor Birthday From Nandu To Crime Master Gogo Batuknath Here Is The Top 10 Iconic Characters Of Him

गोली (मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी)
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हिट फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में शक्ति कपूर ने गोली का किरदार निभाया है। इस निगेटिव रोल में शक्ति कपूर काफी खूंखार नजर आए हैं।
PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA