Bihar News: शराब माफियाओं का खौफ! युवक की गिरफ्तारी पर लोगों ने पुलिस पर किया भीषण हमला; चार कर्मी घायल

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

शिवहर। बिहार की शराबबंदी कानून को धता बताते हुए शराब माफिया लगातार पुलिस-प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। मंगलवार देर शाम शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र स्थित देकुली धाम में शराब पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों और तस्करों ने हमला कर दिया। इस हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि गिरफ्तार आरोपी को भीड़ छुड़ाकर फरार हो गई।

बिहार में शराब माफिया ने पुलिस जवान को उतारा मौत के घाट, एक ही जिले में  'सुशासन' पर 24 घंटे में दूसरा वार

गिरफ्तारी बनी हमले की वजह

सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान उत्पाद टीम ने एक युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस पर पथराव व मारपीट शुरू कर दी। भीड़ ने न केवल पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया बल्कि गिरफ्तार आरोपी को भी छुड़ा ले गई।

अधिकारियों की पुष्टि

उत्पाद थाना प्रभारी निकिता कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है और हमलावरों की पहचान की जा रही है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पिपराही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

दोहराई गई पुरानी घटना

यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 27 जुलाई को तरियानी थाना क्षेत्र के तुलसीनगर गांव में भी उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया था, जिसमें आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

कानून व्यवस्था पर सवाल

लगातार हो रहे इन हमलों ने शराबबंदी कानून की सफलता और पुलिस की कार्यवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने बड़े स्तर पर कार्रवाई नहीं की तो माफियाओं के हौसले और बढ़ेंगे और कानून व्यवस्था पर गहरा असर पड़ेगा।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई