दिल्ली में पकड़ी अवैध हथियार की फैक्टरी: भारी मात्रा में कच्चा माल जब्त, तीन गिरफ्तार; यूपी से कनेक्शन

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

नई दिल्ली। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने राजधानी में अवैध हथियारों के बड़े जखीरे का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में पिस्तौल व कच्चा माल जब्त किया।

दिल्ली : अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 10 कट्टे और भारी मात्रा में कच्चा  माल बरामद | delhi crime news : police raid on illegal arms factroy, 10 gun  and raw material recovered

यूपी से जुड़े तार

डीसीपी उत्तरी दिल्ली राजा बंठिया ने बताया कि सराय रोहिल्ला पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। जांच में पता चला कि यह नेटवर्क उत्तर प्रदेश से संचालित हो रहा था। पुलिस ने यूपी के अलग-अलग जिलों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

पुलिस के अनुसार छापेमारी में

  • 6 देसी पिस्तौल

  • 12 बिना स्क्रू वाली पिस्तौलें

  • और 250 से ज्यादा पिस्तौलों का कच्चा माल
    बरामद किया गया है।

पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी लंबे समय से अवैध हथियारों की सप्लाई में सक्रिय थे और दिल्ली-एनसीआर सहित पड़ोसी राज्यों में इनकी डिलीवरी करते थे।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई