Param Sundari Star Cast Fees: फिल्म ‘परम सुंदरी’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। उससे पहले आपको बताते हैं फिल्म के लिए किस एक्टर ने कितने पैसे लिए हैं।

विस्तार
‘परम सुंदरी’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा नॉर्थ इंडियन लड़के परम का किरदार निभा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में लीड रोल के लिए उन्होंने 10 से 12 करोड़ रुपये तक की मोटी फीस वसूली है। यानी इस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट में वो सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले कलाकार बने हैं।
फिल्म में जान्हवी कपूर सिद्धार्थ के अपोजिट नजर आएंगी। उन्होंने सुंदरी नाम की साउथ इंडियन लड़की का किरदार निभाया है। दर्शकों को यह फ्रेश जोड़ी काफी पसंद आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के लिए जाह्नवी ने करीब 4 से 5 करोड़ रुपये फीस ली है।
संजय कपूर की फीस
इस फिल्म में संजय कपूर भी अहम किरदार में दिखेंगे। वो लंबे समय बाद किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर आ रहे हैं। उनकी फीस की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इस फिल्म के लिए लगभग 50 लाख रुपये मिले हैं।
मनजोत सिंह की फीस
वहीं ‘फुकरे’ फेम एक्टर मनजोत सिंह भी फिल्म में महत्वपूर्ण रोल निभा रहे हैं। अपने किरदार के लिए उन्होंने तकरीबन 25 लाख रुपये चार्ज किए हैं। साउथ फिल्मों के जाने-माने एक्टर रेन्जी पणिक्कर भी फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए 25 से 30 लाख रुपये तक की फीस दी गई है।
फिल्म का बजट और रिलीज डेट
‘परम सुंदरी’ को मैडॉक स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। यही प्रोडक्शन हाउस ‘स्त्री 2’ और ‘छावा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुका है। इस फिल्म को बनाने में लगभग 45 करोड़ रुपये का खर्च आया है। अब दर्शक 29 अगस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।