सार
Jaideep Ahlawat on Sachin Tendulkar: पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में पाताल लोक फेम एक्टर जयदीप अहलावत की तारीफ की थी। अब इस पर खुद अभिनेता ने अपना रिएक्शन दिया है।

सीरीज पाताल लोक के ‘हाथीराम’ यानी जयदीप अहलावत अक्सर अपने फेवरेट क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं। पब्लिक इवेंट्स हो यां फिर सोशल मीडिया, अभिनेता ने बताया है कि कैसे क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने उन्हें प्रभावित किया है। अब हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर आस्क मि सेशन किया जिसमें उनसे एक यूजर ने जयदीप को लेकर सवाल कर लिया। बस फिर क्या था, इसके बाद सचिन की बात सुनकर एक्टर अब काफी इमोशनल हो गए हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
सचिन ने की जयदीप के अभिनय की तारीफ
दरअसल सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर आस्क मि सेशन के दौरान एक फैन से सवाल का जवाब दिया जिसमें जयदीप की एक्टिंग की उन्होंने तारीफ की। यूजर ने सचिन से पूछा- जयदीप ने आपकी तारीफ में बहुत बातें की हुई हैं, आपको इस पर कुछ कहना है? यूजर के इस सवाल पर सचिन ने कहा, ‘वो एक बेहतरीन एक्टर हैं और मुझे उनका काम काफी पसंद हैं। ‘पाताल लोक’ में हाथीराम का किरदार शानदार था।’

जयदीप हो गए इमोशनल
सचिन की तरफ से खुद की तारीफ सुनकर जयदीप की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने तुरंत सचिन के पोस्ट को शेयर करते हुए अपने जज्बात बयां किए। जयदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर दो स्टोरीज लगाईं। पहली स्टोरी में उन्होंने लिखा- ‘सर ऐसे मत करो कोई खुशी से पागल भी हो सकता है। बहुत बहुत शुक्रिया सर। इस मोमेंट को मैं पूरी जिंदगी अपने साथ संजोकर रखूंगा।’ वहीं एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा- ‘कहीं मैं सपना तो नहीं देख रहा हूं। आपका बहुत बहुत धन्यवाद सर।’

जयदीप अहलावत का करियर
जयदीप अहलावत की पहली भूमिका साल 2008 की शॉर्ट फिल्म ‘नरमीन’ में थी। उसके बाद उन्होंने प्रियदर्शन की फिल्म खट्टा-मीठा (2010) और ‘आक्रोश’ (2010) जैसी फिल्मों में छोटे लेकिन प्रभावशाली किरदार निभाए। जयदीप ने अपने करियर में ओटीटी पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी सबसे लोकप्रिय सीरीज ‘पाताल लोक’ में उनका ‘हाथीराम’ का किरदार अब तक का सबसे बेहतरीन रहा है।