ABS vs Combi Brakes: ABS ब्रेक क्या है और यह CBS से कैसे अलग है? आपकी बाइक के लिए क्या है सबसे सुरक्षित?

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

सही ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी न सिर्फ हादसों से बचाती है बल्कि राइडर को पूरी तरह कंट्रोल में भी रखती है। आजकल दो तकनीकें सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं – कॉम्बी ब्रेक्स (CBS) और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS)।

Combi Brakes vs ABS: Which Braking System Is Best for Your Bike in 2025

विस्तार

जब बात मोटरसाइकिल की सुरक्षा की आती है, तो ब्रेकिंग सिस्टम सबसे अहम भूमिका निभाता है। सही ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी न सिर्फ हादसों से बचाती है बल्कि राइडर को पूरी तरह कंट्रोल में भी रखती है। आजकल दो तकनीकें सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं – कॉम्बी ब्रेक्स (CBS) और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS)। लेकिन सवाल यह है कि इनमें से कौन-सा सिस्टम आपके लिए बढ़िया साबित होगा? यहां हम आपको ये डिटेल्स आसान भाषा में समझा रहे हैं।

कॉम्बी ब्रेक्स: सस्ते और आसान
कॉम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), जिसे लिंक्ड ब्रेक्स भी कहा जाता है, में जब आप आगे या पीछे किसी भी ब्रेक को दबाते हैं तो यह अपने आप ब्रेकिंग फोर्स दोनों पहियों में बांट देता है। यह सिस्टम ज्यादातर एंट्री-लेवल बाइक्स और स्कूटरों में मिलता है।

कॉम्बी ब्रेक्स: फायदे

  • जेब पर भार नहीं डालता है, यानी बाइक की कीमत कम रहती है।
  • नए राइडर्स के लिए आसान, क्योंकि दोनों पहियों पर बराबर ब्रेक लग जाते हैं।
  • स्थिरता बढ़ती है और स्किडिंग (फिसलने) का खतरा कम होता है।

कॉम्बी ब्रेक्स: कमियां

  • गीली या फिसलन वाली सड़कों पर कंट्रोल सीमित रहता है।
  • हाई स्पीड या अचानक ब्रेकिंग में ABS जितना असरदार नहीं होता।
ABS: एडवांस सेफ्टी फीचर
एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) इस तरह डिजाइन किया गया है कि अचानक ब्रेक लगाने पर पहिए लॉक न हों। इससे बाइक ट्रैक्शन बनाए रखती है और राइडर ब्रेक लगाते हुए भी आसानी से मोड़ सकता है। ABS को दुनियाभर में 125cc से ऊपर की बाइक्स पर जरूरी कर दिया गया है। भारत में भी सड़क परिवहन मंत्रालय (MoRTH) ने हाल ही में घोषणा की है कि 1 जनवरी 2026 से भारत में बिकने वाली हर नई बाइक में ABS जरूरी होगा, चाहे इंजन क्षमता कितनी भी हो।

ABS: फायदे 

  • आपात स्थिति में भी बाइक स्किड नहीं करती और कंट्रोल बना रहता है।
  • हाई-स्पीड और स्पोर्ट्स राइडिंग के लिए सबसे बेहतर।
  • हर तरह की सड़क पर असरदार- चाहे बारिश हो, कच्ची सड़क हो या बजरी।

ABS: कमियां

  • ABS वाली बाइक्स महंगी पड़ती हैं।
  • मेंटेनेंस और रिपेयर खर्च भी ज्यादा हो सकता है।

कौन-सा ब्रेकिंग सिस्टम चुनें
अगर आप शहर में छोटी दूरी की राइड करते हैं या नए राइडर हैं, तो CBS आपके लिए किफायती और सुरक्षित विकल्प है। लेकिन अगर आप हाई-स्पीड पर चलते हैं, लंबी यात्राएं करते हैं या हर हाल में कंट्रोल और सुरक्षा चाहते हैं, तो ABS से बेहतर कुछ नहीं।

आने वाले समय में ABS हर बाइक में जरूरी हो जाएगा। लेकिन तब तक चुनाव आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करेगा। चाहे आप ट्रैफिक में फंसे हों या पहाड़ी रास्तों पर बाइक चला रहे हों, सही ब्रेकिंग सिस्टम आपकी सुरक्षा और राइडिंग अनुभव दोनों को बदल सकता है।

 

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA