अंबाला। कैंट क्षेत्र की डेहा कॉलोनी निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने पति राजेश, ससुर जीतराम और देवर सुरेश के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी में कैद हुआ नाली से लोहे का जंगला चोरी
अंबाला। शहजादपुर के माजरा गांव में सामुदायिक केंद्र के पास बनी नाली से लोहे का जंगला चोरी हो गया। गांव के सरपंच वरुण शर्मा की शिकायत पर शहजादपुर थाना पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पिकअप की टक्कर से दो पैदल यात्री घायल
अंबाला। पटवी गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने दो पैदल चल रहे व्यक्तियों को टक्कर मार दी। हादसे में हीरा लाल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया, जबकि जगदीश को हल्की चोटें आईं। पंजोखरा थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।