Karan Johar: करण जौहर ने की नई सीरीज की घोषणा, तमन्ना और डायना पेंटी निभाएंगी प्रमुख भूमिका; इस दिन होगी रिलीज

Picture of admln

admln

SHARE:

सार

Karan Johar Announce New Web Series: करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन अब एक नई सीरीज लेकर आ रहा है। इस सीरीज में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और डायना पेंडी लीड रोल में दिखाई देंगी। जानि कब और कहां देख सकेंगे ये सीरीज।

Karan Johar Announces New Web Series Do You Wanna Partner With Tamannaah Bhatia And Diana Penty In Lead Role

विस्तार

निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने एक नई सीरीज की घोषणा की है। सीरीज का पहला पोस्टर जारी करते हुए करण ने इसकी रिलीज डेट के बारे में भी जानकारी साझा की है। इस सीरीज में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी।

प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीम
करण जौहर ने नई सीरीज ‘Do You Wanna Partner’ की घोषणा की है। करण ने अपने इंस्टाग्राम पर आज सीरीज का पहला पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में सीरीज की लीड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी नजर आ रही हैं। पोस्टर में दोनों अभिनेत्रियां चश्मा लगाए नजर आ रही हैं। करण ने इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है, जिसके मुताबिक यह नई सीरीज 12 सितंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करेगी।

ये सितारे भी आ सकते हैं नजर
हालांकि, अभी तक सीरीज के बारे में और जानकारी तो सामने नहीं आई है और न ही इसकी कास्ट का पता चला है। लेकिन करण जौहर ने अपनी पोस्ट में तमन्ना और डायना के अलावा नकुल मेहता, श्वेता तिवारी, जावेद जाफरी, नीरज काबी और रणविजय जैसे सितारों को भी मेंशन किया है। जिससे ये उम्मीद जताई जा रही है कि ये सितारे भी सीरीज का प्रमुख हिस्सा हो सकते हैं

admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।