Randeep Hooda: ‘हाइवे’ से लेकर ‘सावरकर’ तक रणदीप हुड्डा के 10 यादगार किरदार, अवॉर्ड्स के साथ बटोरी खूब तारीफें

Picture of admln

admln

SHARE:

Randeep Hooda Birthday: 20 अगस्त 1976 को बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा का जन्म हरियाणा के रोहतक में हुआ था। रणदीप ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं। चलिए नजर डालते हैं उनके अब तक के फिल्मी करियर पर।

Randeep Hooda 49th Birthday Life Career Top 10 Movie Characters Played By  Him - Amar Ujala Hindi News Live - Randeep Hooda:'हाइवे' से लेकर 'सावरकर'  तक रणदीप हुड्डा के 10 यादगार किरदार,

20 अगस्त 1976 को हरियाणा के रोहतक में जन्मे रणदीप हुड्डा आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। हिंदी सिनेमा में जब भी वर्सेटाइल और पैशनेट एक्टर्स की बात होती है, रणदीप का नाम शीर्ष पर आता है। उनकी पहचान सिर्फ शानदार अभिनय तक सीमित नहीं है, बल्कि किरदारों को असलियत देने के लिए किए गए हैरतअंगेज बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन और मेहनत के लिए भी उन्हें खूब सराहा जाता है।

रणदीप हुड्डा की शुरुआती जिंदगी 
रणदीप का जन्म डॉक्टर परिवार में हुआ। उनके पिता डॉक्टर और मां समाजसेवी रहीं। बचपन से ही खेलों में उनकी गहरी रुचि थी। रोहतक के मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स, राई से पढ़ाई करते हुए उन्होंने तैराकी और घुड़सवारी में राष्ट्रीय स्तर तक मेडल जीते।
randeep hooda 49th birthday life career top 10 Movie characters played by him
1995 में वह उच्च शिक्षा के लिए मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया गए, जहां उन्होंने ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में मास्टर्स किया। पढ़ाई के साथ-साथ अपना खर्च निकालने के लिए उन्होंने रेस्तरां में वेटर, कार वॉश और टैक्सी ड्राइवर जैसे काम किए। इस दौर ने उन्हें जमीनी और मेहनती इंसान बनाया।

बॉलीवुड में रणदीप की एंट्री
भारत लौटने के बाद रणदीप ने मॉडलिंग और थियेटर से करियर शुरू किया। उन्हें पहला बड़ा मौका मीरा नायर की फिल्म ‘मॉनसून वेडिंग’ (2001) से मिला। हालांकि इस फिल्म से वह तुरंत सुर्खियों में नहीं आए, लेकिन रंगमंच और थिएटर की दुनिया में उनका नाम बनने लगा।

admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।