Uttarakhand Weather: पहाड़ों में भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून, उत्तरकाशी समेत कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

उत्तराखंड में 23 अगस्त तक तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को बारिश से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं है।

Uttarakhand Weather News Update Warning of heavy rain in the mountains yellow alert

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज (बुधवार) भी तेज दौर की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि मैदानी इलाकों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 23 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। खासकर पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश हो सकती है।

 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।