अंबेडकरनगर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौत हो गई। उधर, आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।

यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार को तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भीटी क्षेत्र के मोहमदपुर बेला निवासी रामचरित्र और उनकी पत्नी देवमती के रूप में हुई है। बताया गया कि रामचरित्र शुक्रवार की शाम शाहगंज गए थे। सुबह करीब 6.30 बजे वापस लौट रहे थे।

उधर, हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र सोनकर ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।