Manisha Koirala Birthday: मनीषा कोइराला उन दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने जबरदस्त फिल्में की और अपने किरदार से दर्शकों के दिलों में राज करने का काम किया। आज शनिवार को एक्ट्रेस के जन्मदिन के अवसर पर जानेंगे उनके किरदारों के बारे में।

विस्तार
90 के दशक में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने अपने सिनेमाई करियर में कई शानदार फिल्में की हैं। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत नेपाली फिल्म ‘फेरी भेटुला’ से की थी। इसके बाद अभिनेत्री ने कई जबरदस्त बॉलीवुड फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘खामोशी’ और ‘मन’ जैसी फिल्में शामिल हैं। आज 16 अगस्त को एक्ट्रेस अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर जानिए मनीषा कोइराला के दमदार किरदारों के बारे में।

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री की पोती हैं मनीषा कोइराला
अभिनय की दुनिया में रखा कदम
मनीषा कोइराला ने 1989 में नेपाली फिल्म ‘फेरी भेटुला’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआती की। इसके बाद एक्ट्रेस ने 1991 में सुभाष घई के निर्देशन में बनी ‘सौदागर’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिर क्या अभिनेत्री ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और कई शानदार हिंदी फिल्मोंं में काम किया।

1942 अ लव स्टोरी

बॉम्बे

सलमान खान, मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर अभिनीत ‘खोमोशी’ फिल्म एक्ट्रेस के करियर की शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था, जो 1996 में रिलीज हुई थी। फिल्म में मनीषा ने जहां एनी का किरदार निभाया था, तो वहीं सलमान ने राज का। इस फिल्म की कहानी ही नहीं, गानों ने भी दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था।

मणिरत्नम के ही निर्देशन में 1998 में ‘दिल से’ फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मनीषा कोइरला के साथ शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को 2 नेशनल और 6 फिल्मफेयर पुरस्कार मिले थे। फिल्म में अमर (शाहरुख खान) और मेघना (मनीषा कोईराला) के बीच शानदार केमिस्ट्री दिखाई गई थी। इसके अलावा इसके गाने भी काफी प्रसिद्ध हुए थे। साथ ही आपको बताते चलें कि इसी फिल्म से प्रीति जिंटा ने भी अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत की थी।

अजय देवगन, सैफ अली खान, मनीषा कोइराल और नम्रता शिरोडकर जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मनीषा ने रुकसाना का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया था।

इंद्र कुमार के निर्देशन में 1999 में ‘मन’ फिल्म आई थी। इस फिल्म में मनीषा कोईराला (प्रिया) की एक्टिंग का हर कोई दीवाना हो गया था, जिसमें आमिर खान (देव) ने उनके प्रेमी की भूमिका निभाई थी।

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में 2001 में ‘लज्जा’ फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मनीषा कोइराला के साथ माधुरी दीक्षित, रेखा, महिमा चौधरी, अनिल कपूर, अजय देवगन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में दिखाया जाता है कि कैसे महिलाएं, पुरुष प्रधान सोच का सामना करती हैं। फिल्म में वैदेही (मनीषा कोईराला) अहम किरदार में हैं।

अपने सिनेमाई करियर में मनीषा कोईराला ने कई जबरदस्त फिल्में दी हैं। इनमेमें ‘अकेले हम अकेले तुम’, ‘कंपनी’, ‘संजू’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार ‘हीरामंडी’ फिल्म में देखा गया था।


