UP: आधी रात विवाहिता से मिलने पहुंचा प्रेमी… पति ने देख ली ऐसी हरकत, फिर सुबह जो हुआ लोग नहीं कर पा रहे यकीन|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

दोनों की चोरी-चुपके से मुलाकात भी होती थी। बुधवार की रात युवक अपनी विवाहिता प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर चुपके से आया था। तभी लोगों के जागे होने पर युवक भाग निकला।

Husband got his wife married in Panchayat in Shahjahanpur

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के निगोही के एक गांव में युवक अपनी विवाहित प्रेमिका के घर में आधी रात में मिलने पहुंच गया। किसी तरह से बचकर भाग गया। महिला के पति ने पत्नी से युवक को बुलवाया और पंचायत के बाद दोनों का विवाह करा दिया। युवक ने महिला की मांग भरने के बाद साथ ले गया।

मेहनत-मजदूरी करने वाले व्यक्ति की शादी करीब दस साल पहले हुई थी। दंपती के सात साल की बेटी व चार साल का बेटा भी है। महिला की उम्र करीब 30 से 32 साल होगी। विवाहिता पीलीभीत जिले के थाना बीसलपुर के एक गांव निवासी युवक के संपर्क में आ गई।

दोनों की चोरी-चुपके से मुलाकात भी होती थी। बुधवार की रात युवक अपनी विवाहिता प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर चुपके से आया था। तभी लोगों के जागे होने पर युवक भाग निकला। महिला के पति ने उसे भागते हुए देख लिया। सुबह होने पर पति ने अपनी पत्नी से कॉल कराकर युवक को बुलवाया।
बहुत सम्मान के साथ घर में बैठाकर पत्नी के मायके वालों को सूचना देकर बुलवा लिया। करीब तीन-चार घंटे की पंचायत के बाद पति ने अपनी पत्नी को युवक के साथ भेजने का निर्णय लिया। प्रेमी ने भरी पंचायत में उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। महिला के मायके और ससुराल वालों की रजामंदी से शादी हुई, साथ ही निगोही थाने में लिखित सूचना दी गई है।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई