सूत्रों ने बताया कि हाल और उनकी टीम अहमदाबाद में विभिन्न वेन्यू का दौरा करने आई थी और राज्य सरकार के अधिकारियों से भी मुलाकात की।

राष्ट्रमंडल खेल
भारत की राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी की आकांक्षा के बीच राष्ट्रमंडल खेल की एक टीम ने इसके निदेशक ( खेल ) डेरेन हाल की अगुवाई में गुजरात के खेल राज्य मंत्री हर्ष सांघवी से मुलाकात की। राष्ट्रमंडल खेल की टीम तीन दिन से अहमदाबाद में थी और विभिन्न स्टेडियमों का दौरा किया। इसके साथ ही गुजरात सरकार के अधिकारियों से भी मुलाकात की। भारत ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की इच्छा जताने वाला आशय पत्र पहले ही जमा कर दिया है।
सूत्रों ने बताया कि हाल और उनकी टीम अहमदाबाद में विभिन्न वेन्यू का दौरा करने आई थी और राज्य सरकार के अधिकारियों से भी मुलाकात की। कनाडा के पिछले महीने दौड़ से हटने के बाद भारत को मेजबानी मिलने की संभावना प्रबल हो गई है। मेजबन का फैसला नवंबर के आखिरी सप्ताह में ग्लास्गो में लिया जाएगा।