ICC Rankings: इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन का सिराज को हुआ फायदा, करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

सिराज ने पांचवें टेस्ट मैच में दमदार प्रदर्शन किया था जिससे वह गेंदबाजों की रैंकिंग में 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। सिराज के दम पर ही भारत ने आखिरी टेस्ट मैच छह रन से जीता था जिससे भारत सीरीज 2-2 से ड्रॉ करने में सफल रहा था।

India pacer Mohammed Siraj has attained a career-best 15th position in the latest ICC Test ranking
                                                                                                         मोहम्मद सिराज 
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा हुआ है और वह आईसीसी की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। सिराज ने पांचवें टेस्ट मैच में दमदार प्रदर्शन किया था जिससे वह गेंदबाजों की रैंकिंग में 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। सिराज के दम पर ही भारत ने आखिरी टेस्ट मैच छह रन से जीता था जिससे भारत सीरीज 2-2 से ड्रॉ करने में सफल रहा था।

सिराज ने 12 स्थान की लगाई छलांग
सिराज ने पांचवें टेस्ट मैच में कुल नौ विकेट लिए थे जिससे वह 12 स्थान की उछाल के साथ 15वें नंबर पर पहुंच गए। इंग्लैंड को पांचवें टेस्ट मैच के आखिरी दिन मैच और सीरीज जीतने के लिए 35 रनों की जरूरत थी, जबकि भारत को सीरीज ड्रॉ कराने के लिए चार विकेट चाहिए थे। सिराज ने तब मोर्चा संभाला और तीन विकेट झटक कर इंग्लैंड को जीत हासिल करने से रोका। सिराज के टेस्ट करियर की इससे पहले सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 16 थी जो उन्होंने इस साल जनवरी में हासिल की थी।
बुमराह शीर्ष पर बरकरार
कार्यभार प्रबंध के कारण सीरीज के तीन मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 889 अंकों के साथ रैंकिंग में शीर्ष पर मौजूद हैं। प्रसिद्ध कृष्णा भी करियर के सर्वश्रेष्ठ 59वें रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।

यशस्वी की शीर्ष पांच में वापसी
वहीं, बल्लेबाजों में भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ओवल टेस्ट में शतक लगाने के कारण शीर्ष पांच में दोबारा शामिल हो गए हैं। यशस्वी ने तीन स्थान के सुधार के साथ पांचवें स्थान पर जगह बनाई। उनके अलावा एक अन्य बल्लेबाज जो शीर्ष 10 में शामिल हैं वो ऋषभ पंत हैं जो एक स्थान के नुकसान के साथ आठवें स्थान पर आ गए हैं। पंत चोट के कारण पांचवां टेस्ट मैच नहीं खेल सके थे।

इंग्लैंड के करिश्माई बल्लेबाज जो रूट शानदार प्रदर्शन के दम पर बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि शतक लगाने वाले हैरी ब्रूक दूसरे स्थान पर आ गए हैं। गेंदबाजों में इंग्लैंड के तेज गेंदबाद गस एटकिंसन और जोश टंग भी करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। एटकिंसन पहली बार शीर्ष 10 में शामिल हुए हैं, जबकि टंग 14 स्थान के सुधार से 46वें स्थान पर आ गए हैं।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914