Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया क्रिप्टिक नोट, क्यों उनके हैं सिर्फ तीन दोस्त; लिखा- ‘अनादर…’

Picture of admln

admln

SHARE:

Actress Cryptic Note: कई फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी दोस्ती और रिस्पेक्ट के बारे में एक क्रिप्टिक नोट लिखा है। इसे पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे।

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक क्रिप्टिक नोट लिखा है। इस पोस्ट में प्रियंका ने कड़े शब्दों में समझाया है कि अगर उनका कोई अनादर करेगा तो क्या अंजाम हो सकता है।

प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘वह तब तक बहुत अच्छी और समझदार इंसान हैं, जब तक कोई उनका अनादर न करे। अगर कोई उनका अनादर करता है, तो उनके पास सिर्फ तीन दोस्त ही क्यों हैं, यह समझ आ जाएगा।’ उन्होंने इस पोस्ट के साथ मजाकिया अंदाज में लिखा, “हाहा, क्या किसी और को भी इससे फर्क पड़ता है?”

Priyanka Chopra Jonas shares why she left Bollywood
admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई