Akshay Kumar: सफेद दाढ़ी में नजर आए अक्षय, फैंस बोले- ‘अब हीरो नहीं विलेन के रोल करने चाहिए’

Picture of admln

admln

SHARE:

Akshay Kumar Airport Look:

अपनी फिटनेस के लिए मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार हाल ही में एयरपोर्ट पर बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए हैं। उनके लुक पर अब फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार आज मुंबई एयरपोर्ट पर एक नए लुक में नजर आए। उनके इस लुक को देखकर कुछ लोग हैरान हुए, तो कुछ ने अक्षय की तारीफ की। दरअसल, अक्षय एयरपोर्ट पर दाढ़ी वाले लुक में दिखे, खास बात ये है कि उनकी दाढ़ी सफेद नजर आ रही है। इस दौरान वो पैपराजी के कैमरे में कैद हुए और उनसे कुछ बात करते भी नजर आए।

Akshay Kumar Spotted At Airport In Gray Beard Look Netizens Says He Is Looking Like Big And Brad Pitt
admln
Author: admln