शाहरुख खान के पहले नेशनल अवार्ड जीतने पर उनकी बेटी सुहाना खान, गौरी खान ही नहीं, उनकी खास दोस्त जूही चावला भी काफी खुश हैं. उन्होंने सोशल मीडिया सुपरस्टार को पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है.

नई दिल्ली. किंग खान यानी शाहरुख खान को हाल ही में नेशनल अवॉर्ड मिला है. इस पर सभी स्टार्स उन्हें बधाई दे रहे हैं. उनकी बेस्ट फ्रेंड जूही चावला कैसे पीछे रह सकती हैं. उन्होंने रविवार को अपनी और शाहरुख की फोटो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है, साथ ही कहा कि ये करीब दो दशक बाद के लंबे अरसे बाद आया है.
जूही चावला और शाहरुख खान की दोस्ती जगजाहिर है. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया है. 90 के दशक में तो शाहरुख और जूही की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता था. दोनों ने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं. अब एक्ट्रेस ने इतनी बड़ी खुशी पर शाहरुख खान के लिए पोस्ट किया है.



