UP: कासगंज में कांवड़ खंड़ित होने पर फूटा कांवड़ियों का गुस्सा, रोडवेज बस में तोड़फोड़; यात्रियों में फैली दहश

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

कासगंज में मथुरा-बरेली हाईवे पर ओवरटेक के चक्कर में रोडवेज बस की वजह से कांवड़ खंड़ित हो गई। इसे लेकर कांवड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान कांवड़ियों ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ कर दी।

Anger of Kanwariyas erupted after Kanwar was broken in Kasganj vandalism in roadways
कासगंज में मथुरा-बरेली हाईवे मार्ग पर नदरई गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह रोडवेज बस ने ओवरटेक करते समय सड़क किनारे रखी कांवड़ को टक्कर मार दी। इससे कांवड़ खंडित हो गई। हादसे के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए रोडवेज बस में तोड़फोड़ कर दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया और कांवड़ दोबारा भरवाने के लिए पुलिस अपनी गाड़ी से कांवड़ियों को लहरा गंगा घाट ले गई।

घटना सदर विधायक देवेंद्र राजपूत के कार्यालय के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। जनपद आगरा में मधुनगर के रहने वाले अभिषेक दिवाकर अपने साथी सनी, सुदीश, पुष्पेंद्र व अन्य के साथ कांवड़ भरने के लिए सोरों जी के लहरा गंगा घाट पर आए थे। सभी कांवड़ भरकर वापस आगरा की ओर जा रहे थे। मथुरा-बरेली हाईवे मार्ग पर गांव नदरई के पास कांवड़िये चाय पीने के लिए एक खोखे पर रुक गए और कांवड़ को सड़क किनारे रख दिया। तभी अचानक कासगंज की ओर से सवारियां लेकर कासगंज डिपो की दो बसें आईं। दोनों बसें आगरा की ओर जा रही थीं।

एक बस ने दूसरी बस को ओवरटेक किया। इस दौरान सड़क किनारे रखी कांवड़ में रोडवेज बस से टक्कर लग गई। बस की टक्कर से कांवड़ खंड़ित होने पर कांवड़िये भड़क उठे और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों चालक रोडवेज बस छोड़कर मौके से भाग निकले। इसके बाद गुस्साए कांवड़ियों ने सवारियों को बस से नीचे उतारा और दोनों बसों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। हंगामे और तोड़फोड़ की सूचना पुलिस को मिली तो फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया। दोबारा कांवड़ भरवाने के लिए अपनी गाड़ी से कांवड़ियों को लहरा घाट ले गई। पुलिस ने दोनाें बसों को कब्जे में ले लिया है। वहीं, सवारियों को दूसरी रोडवेज बसों से आगे के लिए रवाना किया गया।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई