मौसम का हाल: हिमाचल के सात जिलों में बाढ़ का अलर्ट, बंगाल-महाराष्ट्र में जोरदार बारिश; कई बड़ी नदियां उफान पर

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। हिमाचल के सात जिलों में अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। मंडी में सबसे ज़्यादा सड़कें बंद हैं। वहीं अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है और जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

Flood alert in seven districts of Himachal, heavy rain in Bengal-Maharashtra; many major rivers in spate
देश के अधिकांश हिस्से में मूसलाधार बारिश जारी है जिससे कई बड़ी नदियां उफान पर हैं। असम, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मध्य भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश लगातार हो रही है और सात जिलों में अगले चौबीस घंटों के दौरान आकस्मिक बाढ़ का खतरा बना हुआ है। पश्चिम बंगाल के भी कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई है और कोलकाता समेत विभिन्न जगहों पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई है।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई