25 years of Abhishek Bachchan: फैंस ने दिया अभिषेक को ट्रिब्यूट, वीडियो शेयर कर बोले एक्टर- हमेशा आभारी रहूंगा

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Abhishek Bachchan: साल 2000 में आज ही के दिन रिलीज हुई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले अभिषेक बच्चन आज इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे कर चुके हैं। इस मौके पर फैंस ने उन्हें खास ट्रिब्यूट दिया है।

Fans Tribute To Abhishek Bachchan On Completing 25 Years In Bollywood Actor Replied Forever Indebted

अभिनेता अभिषेक बच्चन को आज इंडस्ट्री में 25 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने साल 2000 में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। आज 30 जून को ‘रिफ्यूजी’ की सिल्वर जुबली के साथ ही अभिषेक बच्चन का करियर भी बॉलीवुड में 25 साल का हो चुका है। इस मौके पर अभिषेक के फैंस ने अभिषेक को खास अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है। इस पर अब अभिषेक की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

फैंस ने शेयर किया खास वीडियो
अभिषेक बच्चन के बॉलीवुड में 25 साल पूरे होने पर उनके फैन क्लब की ओर से एक्टर को ट्रिब्यूट देते हुए एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो की शुरुआत अभिषेक और पिता अमिताभ बच्चन के एआई द्वारा तैयार किए गए एक सीन से होती है जिसमें बिग बी अभिषेक के साथ दिखते हैं। फिर अभिषेक पिता की फिल्म ‘शहंशाह’ के पोस्टर को देखते हैं। इसके बाद इस वीडियो में अभिषेक की अलग-अलग फिल्मों के सीन और उनके किरदारों को दिखाया गया है, जिसमें ‘रिफ्यूजी’ से लेकर उनकी आखिरी रिलीज फिल्म तक को दिखाया गया है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914