बुखार और उल्टी के बाद अधेड़ की मौत

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

 

भटार क्षेत्र के खोडियार नगर में रहने वाले और सब्जी का ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले अधेड़ की बुखार और उल्टी के बाद मौत होने का मामला सामने आया है।

न्यू सिविल अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ मूल रूप से बिहार निवासी जितेन्द्र श्री साहनी वर्तमान में भटार क्षेत्र के खोडियार नगर में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। जितेन्द्र भटार टेनामेंट में सब्जी का ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उन्हें तीन दिन से बुखार आ रहा था। इस दौरान उन्होंने मेडिकल स्टोर से दवा ली थी। सोमवार शाम को जितेन्द्र को, उल्टी होने लगी और वह बेहोश हो गए। जिसके चलते उनके परिजन उन्हें 108 एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए न्यू सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914