दिल्ली मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। दिल्ली के कई हिस्सों, विशेष रूप से दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली में दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट देखी गई, जिससे उमस भरी गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई है। साथ ही येलो अलर्ट भी जारी किया है।
Author: planetnewsindia
8006478914




