Disha Parmar: टीवी अभिनेत्री और सिंगर राहुल वैद्य की पत्नी दिशा परमार अपने पिता की आठवीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर भावुक हो गईं।

टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्री और मॉडल दिशा परमार ने आज शुक्रवार के दिन अपने पिता की आठवीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया है। साथ ही एक भावुक कर देने वाला पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दिवंगत पिता के प्रति प्यार और सम्मान दिखाया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा।