हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में जंगली साग खाने से सात लोगों की तबीयत बिगड़ गई। हुआ यूं कि वन निगम के ठेकेदार की लेबर ने जंगली साग खा लिया। इसको खाते ही वह अजीबो गरीब हरकतें करने लगे और यहां-वहां भागने लगे। पढ़ें पूरी खबर…
पांगी में जंगली साग खाने से सात लोगों की तबीयत बिगड़ गई। चार लोग उपचार के लिए किलाड़ अस्पताल में भर्ती किए गए हैं जबकि, तीन लोग जंगल में लापता हो गए हैं। इनकी तलाश करने के लिए सर्च अभियान चलाया गया है। तीन दिन पहले धनाला के पास जंगल में वन निगम के ठेकेदार की लेबर ने जंगली साग खा लिया। इसको खाते ही वह अजीबो गरीब हरकतें करने लगे और यहां-वहां भागने लगे। दूसरे मजदूरों ने चार लोगों को पकड़ कर किलाड़ अस्पताल पहुंचाया। तीन लोग भागते-भागते जंगल में लापता हो गए हैं।
8006478914,8882338317
WhatsApp us