पिछले दिनों आलिया भट्ट कान फिल्म फेस्टिवल में अपने अलग-अलग लुक्स के कारण सोशल मीडिया पर छा गईं। इन दिनों भी दोस्त की शादी से आलिया के कई लुक्स वायरल हो रहे हैं। दोस्त की शादी वाले दिन भी आलिया ब्लैक कलर के गाउन में दिखीं। इन तस्वीरों को और लुक्स को देखकर लग रहा है कि आलिया पर अब भी Cannes का खुमार चढ़ा हुआ।

आलिया भट्ट इन दिनों स्पेन में अपनी दोस्त तान्या साहा गुप्ता की शादी को एंज्वॉय कर रही हैं। शादी के अलग-अलग फंक्शन से आलिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। पिछले दिनों उनका फ्यूजन लुक्स फैंस को काफी पसंद आया। अब दोस्ती की शादी वाले दिन की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट वाले अंदाज में ही नजर आ रही हैं।