Bhool Chuk Maaf: ‘भूल चूक माफ’ ही नहीं इन फिल्मों में भी दिखी छोटे शहरों की झलक, कहानी का बने अहम हिस्सा

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

बॉलीवुड फिल्ममेकर्स अब सिर्फ अपनी कहानियों को बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं रख रहे हैं। छोटे शहरों के बैकड्रॉप पर बनी बेहतरीन कहानियां भी दर्शकों को देखने को मिली हैं। जानिए, ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में, जिनमें देश के छोटे शहरों के रंग-ढंग, लोग और किस्से-कहानियां दिखीं।

Bollywood Hit Movies Show Small Town Stories on Big Screen Bhool Chuk Maaf Bareilly Ki Barfi Masaan Udaan

जल्द ही राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी वाराणसी के एक प्रेमी जोड़े की है। फिल्म जरूर टाइम लूप पर है लेकिन इस कहानी के साथ वाराणसी शहर की खूबसूरत झलक भी दर्शकों को देखने को मिलेगी। ‘भूल चूक माफ’ के अलावा भी कई फिल्में बनी हैं, जिनमें छोटे शहरों की झलक मिली और ये कहानी का अहम हिस्सा भी बने। जानिए ऐसी ही कुछ हिंदी फिल्मों के बारे में।

Bollywood Hit Movies Show Small Town Stories on Big Screen Bhool Chuk Maaf Bareilly Ki Barfi Masaan Udaan

बरेली की बर्फी 
अश्विनी अय्यर तिवारी ने फिल्म ‘बरेली की बर्फी (2017)’ निर्देशित की थी। फिल्म की कहानी बरेली की एक लड़की बिट्टी मिश्रा (कृति सेनन) की थी। इस फिल्म में राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना भी नजर आए। इस कहानी में बरेली शहर, वहां की भाषा और लोगों का मस्तमौला मिजाज नजर आया।

Bollywood Hit Movies Show Small Town Stories on Big Screen Bhool Chuk Maaf Bareilly Ki Barfi Masaan Udaan

तन्नू वेड्स मनु
कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘तनु वेड्स मनु(2011)’ में भी कानपुर का रंग-ढंग दिखा। फिल्म को आनंद एल रॉय ने निर्देशित किया था। निर्देशक ने फिल्म की कहानी को कानपुर शहर के साथ बड़ी की शानदार ढंग से दिखाया था। इस फिल्म में आर माधवन, जिम्मी शेरगिल जैसे एक्टर्स भी अहम किरदार में नजर आए।

Bollywood Hit Movies Show Small Town Stories on Big Screen Bhool Chuk Maaf Bareilly Ki Barfi Masaan Udaan

टॉयलेट एक प्रेम कथा 
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘टायॅलेट एक प्रेम कथा(2017)’ में तो उत्तर प्रदेश के एक छोटे से नंदगांव की कहानी को दिखाया गया। फिल्म की कहानी का मकसद गांव-देहातों में खुले में शौच की आदत में सुधार लाना था। श्री नारायण सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में भूमि पेडनेकर ने अक्षय कुमार के किरदार की पत्नी का रोल किया था।

Bollywood Hit Movies Show Small Town Stories on Big Screen Bhool Chuk Maaf Bareilly Ki Barfi Masaan Udaan

दम लगा के हइशा 
आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ‘दम लगा के हइशा(2015)’ में 1995 के हरिद्वार को दिखाया गया था। हरिद्वार के घाट, गंगा जी और 90 के दशक का रंग-ढंग इस फिल्म में नजर आया। उस दौर के गाने भी इस फिल्म में सुनने को मिले। इस फिल्म को शरत कटारिया ने निर्देशित किया था।

Bollywood Hit Movies Show Small Town Stories on Big Screen Bhool Chuk Maaf Bareilly Ki Barfi Masaan Udaan


अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2(2017)’ में लखनऊ शहर, वहां की कोर्ट-कचहरी दर्शकों को देखने को मिली। सुभाष कपूर निर्देशित इस फिल्म में अक्षय ने एक वकील का किरदार किया, हुमा कुरैशी पुष्पा पांडे के रोल में नजर आईं।

Bollywood Hit Movies Show Small Town Stories on Big Screen Bhool Chuk Maaf Bareilly Ki Barfi Masaan Udaan

इन फिल्मों में भी दिखीं अलग-अलग शहराें की झलक 

  • फिल्म ‘उड़ान(2010)’ में भी जमशेदपुर दिखाया गया है। फिल्म को विक्रमादित्य मोटवानी ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में रोनित रॉय, राम कपूर जैसे कलाकार नजर आए।
  • साल 2013 में रिलीज हुई आनंद एल रॉय निर्देशित फिल्म ‘रांझणा’ में भी वाराणसी शहर कहानी का अहम हिस्सा था। फिल्म में लीड रोल में सोनम कपूर और धनुष नजर आए।
  • मसान (2015) फिल्म में भी वाराणसी शहर के रहने वाले कुछ लोगों की दिल को छू लेने वाली कहानियां दिखीं। इस फिल्म को नीरज घेवान ने निर्देशित किया था।
  • शुद्ध देसी रोमांस (2013) में भी जयपुर शहर के खूबसूरत रंग नजर आए। इस फिल्म में लीड रोल में सुशांत सिंह राजपूत, परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर नजर आए। इसी तरह ‘केदारनाथ’ फिल्म में केदारनाथ धाम की झलक मिलीं।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई