Budaun News: शादी से पहले हार्ट अटैक से दुल्हन की मौत, रात में अचानक बिगड़ी तबीयत… और थम गईं सांसें

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Budaun Heart Attack News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से दिल झकझोरने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन की मौत हो गई। मेहंदी की रस्म के बाद रविवार की रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और कुछ ही पलों में उसकी सांसें थम गईं। दुल्हन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

Bride Dies of Suspected Heart Attack Hours Before Wedding in Budaun UP News

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी में शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन की मौत हो गई। सोमवार को मुरादाबाद से बरात आनी थी, लेकिन रविवार की रात अचानक दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही पलों में उसकी सांसें थम गईं। हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई गई है। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। लड़का पक्ष को सूचना मिली तो वहां भी मातम छा गया।

नूरपुर पिनौनी निवासी दिनेश पाल सिंह की 20 वर्षीय बेटी दीक्षा की शादी मुरादाबाद में तय हुई थी। सोमवार को उसकी बरात गांव में ही आनी थी। इसको लेकर तैयारियां चल रही थीं। रविवार को मेहंदी की रस्म थी। परिवार के सभी सदस्यों ने दुल्हन के साथ डांस किया। परिजनों ने बताया कि रात को करीब डेढ़ बजे दीक्षा के पेट में दर्द उठा और वह टॉयलेट गई। वहीं उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई