UP: ‘PCS की तैयारी…बिहार में टीचर की नौकरी’, देवर ने भाभी को लेकर खोला राज; इंजीनियर सुसाइड केस में नया मोड़

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

इंजीनियर मोहित यादव आत्महत्या मामले में भाई ने अपनी भाभी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। मायके में रहने के दौरान फरवरी में भाभी ने भइया मोहित के खिलाफ पुलिस से मारपीट की झूठी शिकायत की थी। मार्च में उनके पिता ने भी फर्जी तहरीर दी थी।

UP Techie Mohit yadav Suicide Mohit preparing his wife for PCS Priya got job as teacher in Samastipur of Bihar
इटावा के होटल में जान देने वाले इंजीनियर मोहित यादव आत्महत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। मोहित यादव के भाई टोनू ने बताया कि गुरुवार को पुणे जाने के दौरान भी भाभी की भइया से बहस हुई थी। भाभी भइया समेत पूरे परिवार को जेल भिजवाने की धमकी देती थीं।

जेल जाने की आशंका में ही भाई ने आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया कि मोहित की शादी 27 नवंबर 2023 में हुई थी। शादी के दो माह बाद तक भाभी घर पर बहुत अच्छे से रहीं। फिर उनके मायके वालों का हस्तक्षेप शुरू हो गया। इसके बाद भाभी पूरी तरह से बदल गईं।

मायके में रहने के दौरान फरवरी में भाभी ने भइया मोहित के खिलाफ पुलिस से मारपीट की झूठी शिकायत की थी। मार्च में उनके पिता ने भी फर्जी तहरीर दी थी। 14 मार्च को भाई का साला घर आया था। उसने घर आकर भाई के साथ गाली-गलौज कर गोली मारने की धमकी दी थी। इस पर परिजन कानपुर देहात की कंचौसी चौकी में सूचना दी थी। पुलिस के आने पर साला भाग गया था।

पत्नी को पीसीएस की तैयारी करवा रहे थे मोहित
मोहित के छोटे भाई टोनू ने बताया कि भाभी पढ़ने में होशियार हैं। शादी के बाद दोनों वैष्णो देवी दर्शन करने गए थे। इसके बाद भाभी ने अलग घर में रहने की इच्छा जताई, तो भाई ने पुराने घर से कुछ दूरी पर नया मकान कंचौसी में बनवा लिया।

बाद में भाभी के पढ़ाई की इच्छा जाहिर करने पर भाई ने भाभी की इलाहाबाद, नोएडा और दिल्ली में पीसीएस की तैयारी करवाई। भाभी की बिहार के समस्तीपुर जिले में शिक्षक के पद पर नौकरी लग गई थी। भइया भाभी को बिहार नहीं भेजना चाहते थे, इसलिए वह शिक्षक की नौकरी का विरोध कर रहे थे।

खुद को मारने की कोशिश कर रही है प्रिया
इंजीनियर मोहित यादव ने शुक्रवार को पत्नी और ससुरालीजनों की प्रताड़ना से आहत होकर इटावा के एक होटल में खुदकुशी की थी। रविवार को पति का शव घर पहुंचने पर पत्नी बिलखती रही। परिजनों ने बताया कि वह खुद को मारने की कोशिश कर रही है। वहीं, जान देने से पहले मोहित ने भाई को भेजे वीडियो में पत्नी और उसके मायके वालों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत अभी पुलिस में नहीं दी गई है। मोहित का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

मूलरूप से पुर्वा प्रसाद निवासी इंजीनियर मोहित उर्फ मोनू यादव (33) का शव शनिवार को इटावा के एक होटल में मिला था। पुलिस घरवालों को मोहित का वीडियो मिलने के बाद सर्विलांस के जरिए होटल तक पहुंची थी। उधर, मोहित के छोटे भाई टोनू ने बताया कि भाई की मौत के बाद से भाभी प्रिया की हरकतें अजीब हो गईं हैं। वह घर में किसी से बात नहीं कर रहीं हैं। न ही कुछ खा रहीं हैं। वह खुद को मारने की कोशिश कर रही हैं।

टोनू ने कहा कि अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए वह सारे प्रयास करेंगे। उनका आरोप है कि भाभी प्रिया व उनके मायके पक्ष के लोगों ने उसके भाई मोहित को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इसी के चलते भाई को मजबूरन आत्महत्या करनी पड़ी। वहीं, मोहित की मौत से मां राजेश्वरी, बहन जूली, भाई नरसिंह, गब्बर की आंखों के भी आंसू नहीं थम रहे हैं। परिजनों का कहना है कि उनका बेटा इस कदर उत्पीड़न सहन कर रहा था और अपनी जान दे दी। इसके लिए वह दोषियों को कभी माफ नहीं करेंगे। उन्हें कड़ी सजा दिलाकर रहेंगे।

लड़कों की सुरक्षा के लिए भी बने कानून, ताकि किसी को न खोना पड़े अपने जिगर का टुकड़ा: मोहित के पिता
मोहित के पिता विश्राम सिंह ने बताया कि लड़कों के संरक्षण को लेकर कोई कानून नहीं है। इससे कई लड़कों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। उनके बेटे की गलती न होने के बाद भी वह प्रताड़ित हुआ।

इसके बाद भी पुलिस की कार्रवाई का डर बेटे के मन में बना रहता था। उसने खुद व परिवार को सुरक्षा न मिलने की वजह से ऐसा कदम उठाने की बात कह कर जान दी थी। शासन से अपील है कि लड़कों की हिफाजत के लिए कानून बनाया जाए, ताकि किसी को अपने जिगर के टुकड़े को न खोना पड़े।

पत्नी व ससुराल वालों की प्रताड़ित इंजीनियर ने की खुदकुशी
इटावा जिले में पत्नी व ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान कंचौसी के युवा इंजीनियर मोहित ने इटावा के एक होटल में शनिवार सुबह चादर से फंदा लगाकर जान दे दी। फंदा लगाने से पहले उसने एक वीडियो भी वायरल किया था। इसमें उनसे पत्नी व ससुरालीजनों पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने की दर्दनाक दास्तां बयां की है। सास पर पत्नी का गर्भपात करवाने का आरोप भी लगाया है।

दिबियापुर थाना के गांव पुरवा प्रसाद निवासी इंजीनियर मोहित कुमार उर्फ मोनू यादव (33) का परिवार कंचौसी कस्बे में रहता है। वह पुणे महाराष्ट्र स्थित एक सीमेंट कंपनी में इंजीनियर था। शनिवार को मोहित ने इटावा रेलवे स्टेशन बजरिया स्थित जौली होटल में चादर से फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले सुबह 5:59 बजे उसने एक वीडियो बनाकर अपने छोटे भाई टोनू यादव को भेजा।

नहीं बर्दाश्त कर पाया मानसिक प्रताड़ना
इसे व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगाया। इसमें मोहित कह रहा है कि जबतक यह वीडियो आप लोगों को मिलेगा तब तक मैं इस दुनिया से जा चुका हूंगा। काश कि कोई लड़कों के लिए कानून होता तो वह ऐसा कदम नहीं उठाता। वह अपनी पत्नी व उसके परिवार की मानसिक प्रताड़ना को बर्दाश्त नहीं कर पाया। पत्नी का बिहार के समस्तीपुर जिले में शिक्षक पद पर चयन होने पर उसकी मां ने पत्नी का गर्भपात करवा दिया और उसके जेवर अपने पास रख लिए।

पत्नी के पिता ने पुलिस से झूठी शिकायत की
जिस पर उनका कोई अधिकार नहीं था। पत्नी ने धमकी दी कि प्रॉपर्टी उसके नाम नहीं की, तो वह दहेज के झूठे मुकदमे में पूरे परिवार को फंसा देगी। जबकि उसकी शादी बिना शर्त के हुई थी। वह दोनों सात साल के रिलेशन में थे। पत्नी के पिता ने पुलिस से झूठी शिकायत की, उसके भाई ने फोन कर धमकी दी। पत्नी हर दिन क्लेश करती थी, इसमें उसके परिवार ने भी साथ दिया।

कहा- न्याय न मिले, तो अस्थियां नाली में बहा देना
वीडियो में इसके बाद वह कह रहा है कि यदि उसे इंसाफ न मिले तो उसकी अस्थियां नाली में बहा देना। मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना मैं आपकी उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाया। वीडियो मिलते ही परिजन उसकी तलाश में जुटने के साथ पुलिस को जानकारी दी। सर्विलांस से मिली मोबाइल की लोकेशन से पुलिस होटल तक जा पहुंची, तो कमरे में इंजीनियर का शव फंदे पर मिला।

कमरे से लैपटॉप व मोबाइल बरामद
पुलिस ने कमरे से इंजीनियर का लैपटॉप व मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया है। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव पुर्वा प्रसाद आने पर कोहराम मच गया। इंजीनियर के पिता विश्राम सिंह, मां राजेश्वरी, भाई नरसिंह, गब्बर, टोनू, बहन जूली रोने लगीं। इंजीनियर के चाचा मनोज यादव ने बताया कि भतीजा शुक्रवार रात को घर पर कंपनी से फोन आने की बात कहकर पुणे जाने के लिए निकला था।
सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.