आईपीएल के मौजूदा सत्र में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते दिख रहे हैं। इससे पहले वह लखनऊ का हिस्सा थे। इस सत्र में उनका बल्ला जमकर गरज रहा है। पिछली छह पारियों में दिग्गज खिलाड़ी ने 266 रन बनाए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल में सबसे कम पारियों में 200 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया।
केएल राहुल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
आईपीएल के मौजूदा सत्र में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते दिख रहे हैं। इससे पहले वह लखनऊ का हिस्सा थे। इस सत्र में उनका बल्ला जमकर गरज रहा है। पिछली छह पारियों में दिग्गज खिलाड़ी ने 266 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं। अब दाएं हाथ के बल्लेबाज ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह आईपीएल में सबसे कम पारियों में 200 छक्के पूरने करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यह कारनामा 129 पारियों में किया।

IPL में सबसे तेज 200 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज | पारियां |
|---|---|
| केएल राहुल* | 129 |
| संजू सैमसन | 159 |
| महेंद्र सिंह धोनी | 165 |
| विराट कोहली | 180 |
प्रसिद्ध कृष्णा के जाल में फंसे राहुल
गुजरात के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे केएल राहुल ने 14 गेंदों का सामना किया और चार चौके व एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने यॉर्कर गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। दिलचस्प बात यह है कि कृष्णा ने इस सत्र में सिर्फ दो बार यॉर्कर गेंदें फेंकी हैं जिनपर उन्हें विकेट मिले हैं। केएल राहुल से पहले तेज गेंदबाज ने टिम डेविड को पवेलियन की राह दिखाई है।

दिल्ली बनी गुजरात के खिलाफ पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाली तीसरी टीम
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 का पावरप्ले का अपना सबसे बड़ा स्कोर बना लिया। टीम ने शुरुआती छह ओवर में दो विकेट खोकर 73 रन बनाए। इससे पहले टीम ने मुंबई के खिलाफ दिल्ली में खेले गए मुकाबले में 72/1 का स्कोर तैयार किया था। इसके अलावा अक्षर पटेल की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाली तीसरी टीम बन गई।

आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाली टीमें
| टीम | स्कोर | जगह/वर्ष |
|---|---|---|
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 92/1 | बेंगलुरु/2024 |
| पंजाब किंग्स | 73/1 | अहमदाबाद/2025 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 73/2 | अहमदाबाद/2025* |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 72/0 | अहमदाबाद/2023 |
| लखनऊ सुपर जाएंट्स | 72/0 | अहमदाबाद/2023 |
Author: planetnewsindia
8006478914