Bikaner News: पुलिस ने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या किसी भारी वस्तु से वार कर की गई है। मौके से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए बुलाया गया।

बीकानेर शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के अशोक नगर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 49 वर्षीय लक्ष्मी नायक के रूप में हुई है, जो अपने पुत्र के साथ अशोक नगर स्थित एक मकान में रहती थी।
जानकारी के मुताबिक, महिला के पति का पहले ही देहांत हो चुका था। घटना शुक्रवार को तब सामने आई जब क्षेत्र में स्थित एक स्कूल के पीछे के मकान से महिला का शव बरामद हुआ। जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सीओ सदर आईपीएस विशाल जांगीड़ ने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या किसी भारी वस्तु से वार कर की गई है। मौके से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए बुलाया गया।

जानकारी के मुताबिक, जिस मकान में महिला रहती थी वहां लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की आशंका है। इस मकान में देह व्यापार जैसी गतिविधियां भी चल रही थीं। ऐसे में पुलिस हत्या के पीछे इसी कड़ी से जुड़े कारणों की भी जांच कर रही है। महिला के जान-पहचान वालों और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि महिला के संपर्क में रहने वाले कुछ लोग शक के घेरे में हैं। घटना के बाद एसपी कावेंद्र सिंह सागर स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच को हर एंगल से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है। इलाके में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।
Author: planetnewsindia
8006478914