IPL 2025: डेवाल्ड ब्रेविस चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल:इंजर्ड गुरजपनीत IPL से बाहर; गुजरात टाइटंस में फिलिप्स की जगह शनाका जुड़े

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में शामिल हो गए हैं। ब्रेविस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर चेन्नई के साथ स्टोरी शेयर की। 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले ब्रेविस को 2025 मेगा ऑक्शन में नहीं खरीदा था।

ब्रेविस को तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह की जगह शामिल किया है। गुरजपनीत नेट प्रैक्टिस के समय इंजर्ड हुए थे। ब्रेविस को CSK ने 2.2 करोड़ रुपए में साइन किया है।

वहीं गुजरात टाइटंस (GT) ने IPL 2025 के बाकी मैचों के लिए चोटिल ग्लेन फिलिप्स की जगह श्रीलंका के ऑलराउंडर दसुन शनाका को शामिल किया है। हालांकि, कागिसो रबाडा के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की गई है। शनाका इससे पहले 2023 में GT के लिए खेल चुके हैं। उन्हें 75 लाख में गुजरात ने अपने साथ जोड़ा है।

2022 में IPL डेब्यू किया डेवाल्ड ब्रेविड ने 2022 में मुंबई इंडियंस से IPL में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें 230 रन स्कोर किए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 133.72 का रहा।

 

फिलिप्स हैदराबाद के खिलाफ चोटिल हुए थे 6 अप्रैल को खेले गए मैच में हैदराबाद की पारी के छठे ओवर में ग्लेन फिलिप्स को चोट लगी। प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में एक थ्रो फेंकते समय उनकी मसल्स में खिंचाव आया। बाद में फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए। फिलिप्स अब तक कुल 8 IPL मैच खेले हैं। इस दौरान 65 रन और दो विकेट लिए हैं। फिलिप्स को गुजरात ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्हें 2023 के IPL सीजन में प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला।

शनाका ने IPL में गुजरात से खेल चुके हैं शनाका ने अब तक IPL का केवल एक सीजन खेला है, जब उन्हें GT के लिए तीन गेम मिले थे, जिसमें उन्होंने केवल 26 रन बनाए थे और दो सीजन पहले उन्हें गेंदबाजी करने का मौका ही नहीं मिला था।

रबाडा निजी कारणों से घर लौट गए हैं इस बीच तेज गेंदबाज कागिसो राबाडा भी निजी कारणों से 3 अप्रैल को घर चले गए थे। इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि वे कब और क्या भारत लौटेंगे। GT ने रबाडा के लिए किसी रिप्लेसमेंट का नाम नहीं बताया है।

पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर GT ने अपने छह में से चार गेम जीते हैं और लीग चरण के लगभग आधे मैच खत्म होने के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उनका अगला मैच शनिवार को दोपहर का खेल है, जो टेबल-टॉपर्स दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर है।

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई