Road Accident: मरीज का इलाज कराने जा रहे एक ग्रामीण चिकित्सक को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई।

मुजफ्फरपुर जिले में हुए सड़क हादसे में एक ग्रामीण चिकित्सक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी और फिर रौंदते हुए निकल गया, जिससे उनकी मौत हो गई। सरैया थाना क्षेत्र के मनिकपुर एनएच-102 के पास की घटना है।
मृतक ग्रामीण चिकित्सक की पहचान पारू थाना क्षेत्र इलाके के लालूछपड़ा निवासी महेश्वर यादव के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि वह एक कॉल के बुलावे पर गांव में जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जाने की कवायद में जुटी हुई है।
घटना जिले के सरैया थाना क्षेत्र के मनिकपुर चौक पर की है। जहां पर एक ग्रामीण चिकित्सक जो अपना निजी क्लीनिक मानिकपुर चौक के पास में चलाते थे। वह क्लीनिक से अपने एक निजी दो पहिया गाड़ी से पारू थाना क्षेत्र की ओर जाने के लिए निकल रहे थे। इसी दरमियान रेवा रोड की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पास के सरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैया पहुंचाया गया। लेकिन जहां उन्हें चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान पारू थाना क्षेत्र के लालूछपरा गांव निवासी स्वर्गीय लखनराय के 65 वर्षीय पुत्र महेश्वर राय के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेज दिया है। वहीं, ट्रक को लेकर भाग रहे वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author: planetnewsindia
8006478914