
कमल कुमार ( ब्यूरो चीफ)
प्लानेट न्यूज इंडिया
कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार
दिनांक 10.04.2025
““श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में आज दिनांक 10-04-25 को कोतवाली रानीपुर द्वारा टीमें बनाकर अवैध शराब बिक्री/तस्करी करने वाले अभियुक्तो के विरूद्ध अभियान चलाकर छापेमारी की कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुमितपाल पुत्र अजब सिंह नि0 नगला लउ पो0 अहिरबा जिला मैनपुरी उ0प्र0 हाल रामलीला ग्राउण्ड ज्वालापुर हरिद्वार को जमालपुर खुर्द नहर वाले रास्ते से मो0सा0 अपाची नं0 UK 08 AB 9287 पर अवैध शराब परिवहन करते हुये गिरफ्तार कर कुल 65 ट्रेटा पैक देशी शराब माल्टा मार्का की बरामदगी की गयी, अभि0 सुमितपाल के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 148/25 धारा 60 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया ।”
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- सुमितपाल पुत्र अजब सिंह नि0 नगला लउ पो0 अहिरबा जिला मैनपुरी उ0प्र0 हाल रामलीला ग्राउण्ड ज्वालापुर हरिद्वार
बरामदगी-
1- कुल 65 ट्रेटा पैक देशी शराब माल्टा मार्का
2- एक अदद मो0सा0 अपाची UK 08 AB 9287
पुलिस टीम-
1. कानि0 1114 संजय रावत, कोतवाली रानीपुर
2. कानि0 1135 अजय, कोतवाली रानीपुर