कार की बेकाबू रफ्तार: गाजियाबाद में आधी रात पेड़ से जोरदार टक्कर, हादसे में दो की दर्दनाक मौत

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

बीती रात गाजियाबाद में एक बेकाबू कार का कहर देखने को मिला। जहां कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई है।

Two killed in car accident outside collectorate premises in Ghaziabad

हापुड़ रोड स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर सड़क से उतरकर तेज रफ्तार कार ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में घुस गई। बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में अवंतिका पुरम निवासी अर्जुन चौहान (26) और आयुष कुमार (24) की मौत हो गई

बालेनो कार की गति इतनी तेज थी कि सड़क किनारे लगी लोहे की ग्रिल के साथ दो पेड़ भी टूटकर जमीन पर गिर गए। एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया दोनों युवकों के शवों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।