UP: फटा पेट…आंतें निकल आईं बाहर, हथेलियों पर जख्म; मौत से पहले खूब लड़ी; नहर में मिला युवती का अर्द्धनग्न शव

Unnao Murder: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के ओसाहा थाना इलाके में सोमवार रात युवती की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पेट और चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर कई ताबड़तोड़ वार किए। इससे पेट फट गया और आंतें बाहर निकल आईं।
शव को सूखी नहर में फेंककर हत्यारे भाग निकले। बुधवार सुबह लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतका के कपड़े अस्त-व्यस्त होने से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। एसपी ने फॉरेंसिक टीम से जांच की। खुलासे के लिए सर्विलांस सहित चार टीमों को लगाया है।
उन्नाव और लखनऊ को जोड़ने वाले पुरवा-सोहरामऊ मुख्य मार्ग से दरसगवां जाने वाले नहर पटरी मार्ग पर सुबह लोगों ने सड़क पर खून और पास में ही सूखी नहर में (मौरावां ब्रांच) में करीब 20 साल की युवती का शव देखा। मृतका के कपड़े अस्तव्यस्त होने से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाते हुए ग्रामीणों ने सुबह सात बजे पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष विमलकांत गोयल पहुंचे और जांच की। मृतका के शरीर पर धारदार हथियार से हमले की कई चोटें दिखीं। कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। इसके बाद एसपी दीपक भूकर, एएसपी अखिलेश सिंह भी फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की।
एसपी ने बताया कि युवती की हत्या की गई है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है।
8006478914,8882338317
WhatsApp us