IPL 2025: जानें लखनऊ की खराब गेंदबाजी की वजह, चार तेज गेंदबाज चोटिल, NCA से फिटनेस सर्टिफिकेट का कर रहे इंतजार

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

एक वक्त लखनऊ का विन प्रेडिक्शन 98 प्रतिशत दिखा रहा था, लेकिन दिल्ली की पारी के आखिरी पांच ओवर में यह गजब पलटा। विन प्रेडिक्शन ऐसा पलटा की आखिरी ओवर में तीन गेंद शेष रहते ही दिल्ली की टीम जीत गई। इस हार के बाद लखनऊ के सहायक कोच लांस क्लूसनर ने कहा कि चोटिल खिलाड़ियों की वापसी से पहले वैकल्पिक खिलाड़ियों से काम चलाने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं है।
IPL 2025: Reason behind Lucknow Super Giants poor bowling, four fast bowlers injured in NCA LSG vs DC

आईपीएल 2025 में लखनऊ की टीम का आगाज हार के साथ हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को एक विकेट से हरा दिया। लखनऊ की टीम ने 209 रन बनाए थे और इसके बाद दिल्ली के सात रन पर तीन विकेट भी गिरा दिए थे। हालांकि, गेंदबाजों के पास अनुभव की कमी की वजह से डेथ ओवरों में लखनऊ को खूब मार पड़ी। आशुतोष शर्मा और विपराज निगम ने खूब रन बटोरे और लखनऊ को मैच से दूर कर दिया। लखनऊ की टीम मेगा नीलामी के बेहद संतुलित दिख रही थी और उसके पास भारत के कुछ बेहतरीन पेसर्स की चौकड़ी थी। हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चारों चोटिल हो गए और लखनऊ को अब इसका नुकसान हो रहा है

लखनऊ के ये चार गेंदबाज हैं चोटिल
लखनऊ की टीम को आईपीएल के नए सत्र से पहले ही करारा झटका लगा था। टीम के कम से कम चार तेज बाद गेंदबाज आवेश खान, मयंक यादव, मोहसिन खान और आकाशदीप चोटिल हो गए। ये सभी खिलाड़ी फिलहाल एनसीए में हैं और रिहैब में हैं। वे एनसीए से फिट सर्टिफिकेट मिलने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में लखनऊ को सोमवार को अन्य गेंदबाजों के साथ खेलना पड़ा। शार्दुल ठाकुर, प्रिंस यादव, दिग्वेश और एम सिद्धार्थ के साथ टीम को उतरना पड़ा। शार्दुल ने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर लखनऊ की टीम को अच्छी शुरुआत भी दिलाई, लेकिन डेथ ओवरों में उनके वेरिएशन का जादू नहीं चला। प्रिंस के पास तेजी तो दिखी, लेकिन अनुभव की कमी की वजह से वह गलत लाइन पर गेंदबाजी करते रहे।

209 रन का बचाव नहीं कर पाए लखनऊ के गेंदबाज
ये गेंदबाज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सत्र के अपने पहले मैच में अच्छी शुरुआत करने के बावजूद 209 रन के स्कोर का बचाव नहीं कर पाए। इस मैच में ओस ने भी अपनी भूमिका निभाई। क्लूसनर ने मैच के बाद कहा, ‘अभी हमारे पास गेंदबाजी में बहुत अधिक विकल्प नहीं हैं। जब तक हमारे खिलाड़ी चोट से उबरकर वापसी नहीं करते हैं तब तक हमें अपने वैकल्पिक खिलाड़ियों से ही काम चलाना होगा।’

‘बल्लेबाजों को निभानी होगी महत्वपूर्ण भूमिका’
उन्होंने कहा, ‘लेकिन यही इस खेल की प्रकृति है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद में होने वाले अगले मैच में हमारे बल्लेबाजों को इस मैच की तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।’ क्लूसनर ने कहा, ‘हम इसके लिए तैयार हैं लेकिन जैसा मैंने कहा कि इससे कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है। शार्दुल ठाकुर ने पहले ओवर में ही दो विकेट लिए जिससे वास्तव में मुझे काफी खुशी मिली।’

मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन बनाए।  मिचेल मार्श ने 36 गेंद में छह चौके और छह छक्के की मदद से 72 रन की पारी खेली। वहीं, निकोलस पूरन ने 30 गेंद में छह चौके और सात छक्के की मदद से 75 रन की पारी खेली। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.3 ओवर में नौ विकेट खोकर 211 रन बनाए और एक विकेट से मुकाबला जीत लिया। आशुतोष ने 31 गेंद में 66 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा विपराज निगम ने 15 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाए, जबकि फाफ डुप्लेसिस ने 29 रन और कप्तान अक्षर पटेल ने 22 रन की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स ने 34 रन बनाए।

 

 

 

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.