प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि हथियार सप्लाई करने वाले कई और लोग इनके गिरोह में शामिल हैं। पुलिस फिलहाल उनके बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

सीआईए बहादुरगढ़-टू पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में छापा मारकर अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्टरी पकड़ी है। जहां से पुलिस ने 18 देसी कट्टे, अवैध हथियार बनाने की दो मशीनें और कच्चा माल बरामद किया है। कट्टे बनाने वाली इस फैक्टरी के सरगना और सप्लाई करने वाले उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां उनके पांच दिन की रिमांड की अर्जी दाखिल की जाएगी। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों के बारे में पता लगाने की कोशिश करेगी। उनके गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए जाएंगे
एएसपी अमित यशवर्धन ने बताया कि बहादुरगढ़ पुलिस ने सोनीपत के ज्वारा गांव निवासी दीपक को एक अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दिल्ली के दुर्गा विहार निवासी मनीष को तीन अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। मनीष से पूछताछ के बाद पुलिस को अलीगढ़ निवासी योगेश के बारे में जानकारी मिली। योगेश के पास से पुलिस को दो अवैध हथियार मिले। योगेश की निशानदेही पर पुलिस को अवैध हथियारों की फैक्टरी चलाने वाले सुभाष के बारे में पता चला।
सुभाष के ठिकाने पर छापा मारकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी से 12 देसी कट्टे, अवैध हथियार बनाने वाली दो मशीनें और कच्चा माल बरामद किया। इस केस में अब तक कुल मिलाकर 18 कट्टे बरामद किए जा चुके हैं। वहीं आरोपी अब तक 25-30 अवैध देसी पिस्तोल बनाकर लोगों को बेच चुके हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि हथियार सप्लाई करने वाले कई और लोग इनके गिरोह में शामिल हैं। पुलिस फिलहाल उनके बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस रिमांड के दौरान अपराधियों के अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जाएगा और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू किए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बनने वाले ये अवैध हथियार मात्र 1200 से 1500 रुपये में अवैध लोगों को बेचे जा रहे थे। हम सभी को पता है कि अवैध हथियार खरीदने वाले हिंसा, अपराध और अराजकता फैलाने के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
Author: planetnewsindia
8006478914